खबर का हुआ असर, पीड़ित की मदद के लिए चंगर संघर्ष समिति ने बढ़ाए हाथ

खबर का हुआ असर, पीड़ित की मदद के लिए चंगर संघर्ष समिति ने बढ़ाए हाथ

समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना

उपचार के लिए 10 हजार के राशि की प्रदान 

( शाहपुर : जनक पटियाल ) शाहपुर उपमंडल के तहत पंचायत मनेई के बार्ड 3 के उपचाराधीन राजकुमार को इलाज के लिए दानी सज्जनों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाएं है। आपको बता दें कि आज चंगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जन्मसिंह गुलेरिया ,बीडीसी प्रीतम सिंह,विनय डोगरा व कृपाल संधू ने उपचाराधीन राजकुमार के घर जाकर कुशलक्षेम जाना तथा समिति के सदस्यों के सहयोग से एकत्रित 10 हजार की सहायता राशि प्रदान की। गौरतलब हो कि  पंचायत मनेई के 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र स्व. चुहडू राम किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। पीड़ित राजकुमार उसकी पत्नी एक बेटी एक बेटा जो अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।पीड़ित राजकुमार की जन्म से ही एक ही किडनी थी।जैसे तैसे जिदगी चल रही थी, दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन मार्च 2024  में जैसे ही बीमार हुए तो पता चला कि एक मात्र किडनी भी खराब हो चुकी है

हालात यह हैं कि उसका महीने में आठ बार डायलासिस हो रहा है। डायलसिस के किए जरूरी इंजेक्शन लगाने के लिए हर बार करीबन 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जो पैसे थे वो इलाज में चले गए। अब टांडा जाने के लिए किराए तक  भी नहीं होता। परिवार व बच्चों के पढ़ाई व भविष्य पर भी तलवार लटक गई है। 

हिमाचल मीडिया न्यूज़ चैनल पर पीड़ित की व्यथा की खबर प्रकाशित हुई तो चंगर संघर्ष समिति ने दरियादिली दिखाते हुए मंदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। आज समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ित राजकुमार के घर पहुंचकर  10 हजार की सहायता राशि भेंट की है।साथ ही  उंन्होने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया से भी अपील की है कि वे भी पीड़ित को स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करवाएं।

काबिलेगौर हो कि चंगर संघर्ष समिति क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के कार्यों में लगातार प्रयासरत है तथा समिति के द्वारा कई जरूरतमंदों को धनराशि मुहैया करवाने का कार्य कर रही है यही नहीं बल्कि कई बेटियों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य भी समिति द्वारा किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष जन्मसिंह गुलेरिया बताते है कि  समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं और ये सब कुछ समिति के सदस्यों के सहयोग  से ही सम्भव हो पाता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच