कोटला व राजा का तालाब के अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन, सरकार को भेजा एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन

कोटला व राजा का तालाब के अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन, सरकार को भेजा एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन 

(नूरपुर विनय महाजन) अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नूरपुर कोटला व राजा का तालाब के अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन और रैली में रोष जताने के बाद एक ज्ञापन सरकार के नाम पर एसडीएम को दिया आज 

 नूरपुर से विनय महाजन नूरपुर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज नूरपुर एसडीएम को ज्ञापन देने से पहले धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन कियाl राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नूरपुर ने आज मिनी सचिवालय में सरकार द्वारा वनाई गईं प्राथमिक शिक्षा की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की l इस कार्यक्रम की शिरकत जिला स्तर के प्रधान कुलदीप पठानिया द्वारा की गईl इस अवसर पर नूरपुर कोटला व राजा का तालाब खंड प्राथमिक शिक्षकों ने एकजुट होकर शहर में एक सरकार की नीतियों के खिलाफ रैली का आयोजन कियाl उसके बाद मिनी सचिवालय नूरपुर में धरना प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम अरुण शर्मा नूरपुर को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम पर दिया गया l जिला कांगड़ा प्रधान कुलदीप पठानिया का इस संदर्भ में कहना है कि सरकार की खिलाफअधिसूचना एक निदेशालय गठन के बाद राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के साथ 43 दिन के लंबे संघर्ष के उपरांत शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा किए गए वादों के भी विपरीत है।23 सितंबर, 2025 को शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समस्त 141 खंड कार्यकारिणी ने 12 जिला कार्यकारिणी वह राज्य कार्यकारिणी सहित कड़ा विरोध करने का निर्णय लियाहै। हिमाचल प्रदेश के समस्त उप मंडलों में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आज 5 अक्टूबर 2025 को रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में रोष रैली व धरना प्रदर्शन प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक आयोजित किया गया l सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गएl अगर हिमाचल सरकार द्वारा इस अधिसूचना को वापस नहीं लिया जाता है तो आगामी उग्र आंदोलन के रूपरेखा तैयार की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच