रील बनाते समय ट्रेन से टकराया युवक, हुई मौत

रील बनाते समय ट्रेन से टकराया युवक, हुई मौत 

इस हादसे ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में सोशल मीडिया वीडियो बनाने का जुनून किस हद तक खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जहां बच्चे और किशोर बिना जोखिम समझे केवल रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। यह दिल दहला देने वाला मामला ओडिशा के पुरी जिले से निकलकर सामने आया है, यहां जनक-देईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान मंगलाघाट के निवासी बिश्वजीत साहू के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि बिश्वजीत और उसके दोस्त सखीगोपाल के बिरगबिंदापुर गांव गए थे, जहां उन्होंने दक्षिणकाली मंदिर में पूजा की। वहां से लौटते समय वे बिरप्रतापपुर के कामरूपा मंदिर भी गए और बाद में लौटते समय वे जनकादेईपुर रेलवे ट्रैक के पास रुक गए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने लगे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रेलवे लाइन के बहुत पास खड़ा होकर वीडियो शूट कर रहा था और उसे पीछे से आती ट्रेन का अंदाज़ा नहीं हुआ। तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे के बाद उसका दोस्त उसे उठाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन बिश्वजीत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर