हमारे सेना के वीर सीमा पर दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान और माल की रक्षा कर रहे हैं: हरजीत सिंह, रम्मा शर्मा

 हमारे सेना के वीर सीमा पर दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान और माल की रक्षा कर रहे हैं: हरजीत सिंह, रम्मा शर्मा


बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /

 गांव जोड़ा सिंघा के पंचायत सदस्य हरजीत सिंह व समाज सेविका रम्मा शर्मा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र निवासियों से अनुरोध किया है कि भारत व दुश्मन देश के बीच तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर भारत सरकार व उसकी सेना द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें तथा पूर्ण रूप से ब्लैकआउट बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और सशस्त्र बलों की ओर से जो भी सलाह आ रही है, वह हम सब की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना के वीर जवानों का सदैव सम्मान करना चाहिए जो दुश्मनों की गोलियों को अपने सीने पर रोककर हमारी जान-माल की रक्षा कर रहे हैं। हरजीत सिंह और रम्मा शर्मा ने कहा कि अपने फोन के जरिए सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है और अपनी सरकार तथा सुरक्षा बलों के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही हमें सरकार और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करके अपने देश के अच्छे नागरिक होने का प्रमाण देना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया