हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली

हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली 


बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर /

 बजरंग दल

हिन्दूस्तान के उत्तर भारत अध्यक्ष गगनदीप प्लाजा को पाकिस्तान की तरफ से फेसबुक पर जान से मारने की धमिकयां मिली है। एस.एस.पी बटाला, डी.जी.पी पंजाब और ए.डी.जी.पी सिक्योरिटी पंजाब को पत्त्र लिखकर गगनदीप प्लाजा ने उनको सुरक्षा देने की मांग की है। उच्च अधिकारियों को लिखे गए पत्र में गगनदीप ने लिखा कि वह बजरंग दल हिन्दुस्तान के उत्तर भारत के अध्यक्ष हैं। उनका संगठन देश में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां करता है जिसके चलते उनको उत्तरी भारत में प्रचार करने हेतु जाना पड़ता है। कुछ वर्ष पहले उनको पाकिस्तान की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके कार्यालय पर गोली भी चलाई थी। इस संबंध में थाना सिटी की पुलिस ने केस भी दर्ज किया था और उनकी सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए थे। कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा वापिस ले ली जिसके बाद उनको फेसबुक पर पाकिस्तान से संबंधित कुछ व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकियां दी हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया है। उन्होंने मांग की कि उनको धमकियां देने वाले व्यक्तियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनको सुरक्षा महैया करवाई जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया