रेसलर जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा की

 रेसलर जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा की


रेसलर अभिनेता जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से सन्यास की घोषणा कर दी है। 47वर्षीय जॉन सीना ने 2001 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था।जॉन सीना ने 16बार खिताब जीता है।जॉन सीना ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

जॉन सीना को लोग 23 साल से भी ज्यादा समय से रिंग में पहलवानी करते हुए देख रहे हैं। और जब अगले साल वो आखिरी बार रिंग में उतरेंगे तो उनके चाहने वालों के लिए वो भावुक कर देना वाला पल होने वाला है। मालूम हो कि जॉन सीना डब्ल्यूडब्ल्यूई में 2018 से पार्ट-टाइम ही नजर आ रहे हैं। उन्हें अक्सर एक तौलिया के साथ देखा जाता रहा है, जिस पर 'कभी हार ना मानो' लिखा होता था, लेकिन इस बार उनके तौलिया पर लिखा था, अब आखिरी बार है'।

जॉन सीना ने अपने संन्यास की घोषणा 'मनी इन द बैंक' के दौरान की, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई की एक रेसलिंग प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2010 से हर साल किया जा रहा है। इस मौके पर जॉन सीना की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया था। सब जानना चाह रहे थे कि वो क्यों और क्या करने के लिए आए हैं। जॉन ने लोगों से कहा कि आज रात, मैं आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई से अपने संन्यास की घोषणा करता हूँ।जॉन सीना ने कहा कि वो मंडे नाइट रॉ में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि लोग इसे जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। जॉन ने कहा कि वो कभी भी नेटफ्लिक्स पर रॉ का हिस्सा नहीं रहे हैं और इसलिए यह पहली बार होने जा रहा है।

जॉन सीना ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'फ्रीलांस', 'द मरीन', 'हिडन स्ट्राइक', 'द वॉल', 'ब्लॉकर्स', 'द सुसाइड स्क्वाड', 'डैडीज होम', 'बार्बी', 'जैकपॉट', 'प्लेइंग विद फायर' और 'द रीयूनियन' है। उन्होंने द मरीन से अपना डेब्यू किया था, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर