छोटे भाई की पत्नी ने अवैध संबंध बनाने से किया मना तो जेठ ने गला काट कर दी हत्या

बिहार : बेतिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।उसके बाद थाने जाकर खुद को पुलिस को आत्मसमर्पण भी कर दिया।बताया जा रहा है कि जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज रिश्ता कायम करना चाहता था। लेकिन जब महिला ने इससे इनकार कर दिया तो उसने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।



उसके बाद थाने जाकर खुद को पुलिस को आत्मसमर्पण भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले मझौलिया थानाक्षेत्र के मझरिया शेख गांव के वार्ड-5 की है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात आशा देवी के जेठ धर्मराज मुखिया (30) ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।

वहीं, मृतका की पहचान रामराज मुखिया की पत्नी आशा देवी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

इधर, मृतका की बहन शोभा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन शोभा देवी का जेठ धर्मराज मुखिया उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। लेकिन जब उसने अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने बताया कि मेरी बहन ने फोन के जरिए मुझे और अपने पति को इस मामले में जानकारी भी दी थी। वहीं, दो मासूम बच्चों के सामने उनकी मां की हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका आशा देवी का पति एक साल पहले विदेश कमाने गया हुआ है। उसको तीन वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार और एक वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी है। बताया जा रहा है कि आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी, तभी बीती रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। दबी जबान में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

इधर, प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर