जवाली थाने में आया नाबालिगा से छेड़छाड़ का शिकायत पत्र

जवाली थाने में आया नाबालिगा से छेड़छाड़ का शिकायत पत्र




जवाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पड़ती पंचायत में नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने व रास्ते में फब्तियां कसने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नाबालिगा के पिता ने इस बाबत शुक्रवार को पुलिस थाना जवाली में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी बेटी नाबालिग है जिसको गांव का ही विशेष समुदाय का व्यक्ति प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसके साथ शादी का झांसा देता है तथा स्कूल आते-जाते वक्त अश्लील फब्तियां कसते हुए ब्लैकमेल करता है। नाबालिगा को इस बारे घर में न बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी देता है। उक्त व्यक्ति के रोजमर्रा के इस व्यवहार से आहत होकर नाबालिगा ने आख़िरकार  परिजनों को आपबीती सुनाई। नाबालिगा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इस बाबत शिकायत दी है तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि  पुलिस थाना जवाली में एक नाबालिगा के साथ हुई असमाजिक घटनाओं संबंधी एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर