वंदे भारत बस चलाने का सराहनीय प्रयास - त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

वंदे भारत बस चलाने का सराहनीय प्रयास - त्रिलोक कपूर

वंदे भारत बस चलाने का सराहनीय प्रयास - त्रिलोक कपूर



भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी की कृपा पूर्वक व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विशेष प्रयासों से दिल्ली से अम्ब इंदौरा के लिए चलाई गई आधुनिक रेल बंदे भारत में देहरा, कांगड़ा, धर्मशाला, नगरोटा, पालमपुर और बैजनाथ की ओर आने वाले रेल यात्रियों को बंदे भारत वस सेवा से निश्चित रूप से सुविधा होगी।

             भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने इस सराहनीय प्रयास के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर एस बाली का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

             कपूर ने कहा कि पिछले सप्ताह जब धर्मशाला से शिमला जहाज में वह इकट्ठे यात्रा कर रहे थे तो बाली जी को इस बंदे भारत रेल से जोड़ने के लिए पालमपुर से अम्ब तक विशेष बस सुविधा व शिमला एयरपोर्ट से शिमला शहर तक शटल बस चलने का सुझाव दिया था।

             कपूर ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आर एस बाली की इस तुरंत कदम पर खुशी जाहिर कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से हवाई व रेल यात्रियों को आवश्यक रूप लाभ से लाभ होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं