संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी सरकार ने फिर दिखाया 'हिमाचल प्रेम', सुक्खू सरकार के झूठ का हुआ पर्दाफाश – त्रिलोक कपूर

चित्र
  हिमाचल को ₹3920 करोड़ की सौगात: मोदी सरकार ने फिर दिखाया 'हिमाचल प्रेम', सुक्खू सरकार के झूठ का हुआ पर्दाफाश – त्रिलोक कपूर 18000 करोड़ बनाम 97000 करोड़ - कौन है हिमाचल के विकास के साथ - त्रिलोक कपूर धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश को 'प्राइड ऑफ हिल्स' योजना और 'स्पेशल एसिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट' (SASCI) के तहत 3920 करोड़ रुपए की भारी-भरकम वित्तीय सहायता*  स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। कपूर ने कहा कि यह राशि हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा नेता कपूर ने कांग्रेस सरकार के उस प्रोपेगेंडा को आंकड़ों के साथ ध्वस्त किया जिसमें केंद्र द्वारा उपेक्षा की बात कही जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया:   यूपीए शासन (मनमोहन सिंह) के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को मात्र 18,000 करोड़ रुपए की मदद दी गई थी।   वहीं मोदी शासन में अब तक हिमाचल को 97,000 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।  मोदी सरकार ने कांग्...

पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई प्रदेश समिति—संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई प्रदेश समिति—संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. राजीव बिंदल अनुभवी नेताओं को दी जिम्मेदारी, गांव-गांव तक भाजपा की मजबूती और जनसंपर्क पर रहेगा फोकस शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायतीराज एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को समिति में शामिल किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि समिति में विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल और बिहारी लाल शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, जो अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता ...

भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

चित्र
भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न पालमपुर भारत विकास परिषद की पालमपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ वीरेंद्र कौल की गरिमामयी उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से संजीव सोनी को अध्यक्ष, अनूप कुमार शर्मा को सचिव तथा शीला गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संस्था के सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाकर समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संस्था की प्रगति और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: