12 से 24 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर
12 से 24 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर 13 अगस्त को टापरी में विश्व के पहले जियोथर्मल सेब कोल्ड स्टोरेज की आधारशिला रखेंगे। किन्नौर : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवम जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 24 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे व आम लोगों के साथ जनसमस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 11 अगस्त को सायं 06 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 12 अगस्त को वह पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 04 बजे ग्रीष्म महोत्सव पूह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्व मंत्री 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में बनने जा रहे विश्व के पहले जियोथर्मल पॉवर कंबाइंड सेब कोल्ड स्टोरेज भवन तथा फल शुष्क इकाई की आधारशिला रखेंगे। 11 बजे वह वन विश्राम गृह छोलतू में ईंधन लकड़ी डिपो...