शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी

शादी के चार दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी 


दुल्हन पंजाब की रहने वाली है, उसके परिजन अभी भोपाल में ही हैं। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मोहली पंजाब निवासी कुमारी निशा की शादी 19 जुलाई को भोपाल के टीटी नगर के मद्रासी कॉलोनी पंचशील नगर में रहने वाले साजन अमृतहले से हुई थी। दुल्हन के परिजनों ने पंजाब से आकर भोपाल में शादी की थी, शादी के लिए निशा ने खुद हामी भरी थी, साजन अमृतहले मैनिट में ग्रेड 4 संविदाकर्मी है। शादी के बाद निशा के माता-पिता भोपाल में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रुके हुए थे। शादी होने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच रविवार 23 जुलाई की शाम बेटी निशा की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने स्‍वजनों को बताया कि उनके बेटी ने मद्रासी कालोनी स्थित ससुराल में फांसी लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत