जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

 जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित



चम्बा : आज तीसा स्थित चांजू माता मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एमएफबी जिओ टेक प्राइवेट लिमिटेड लौट-1 में कार्यरत कामगारों के लिये निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 96 कामगारों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफलिस तथा टीबी की निशुल्क जाँच डॉक्टर के द्वारा की गई । 
शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्श्वेता कुमारी ने कामगारों को बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा उन्होंने कामगारों को  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया । उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि इससे पूर्व भी जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किए गए हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ सुरेन्द्र, कामगार कल्याण बोर्ड  से भारती जसरोटिया व पूजा धवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड