संदेश

उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा

चित्र
  उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा शिमला  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन, जल शक्ति व परिवहन विभागों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और लंबित मामलों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने रामपुर उपमण्डल में तकलेच व ननखड़ी बस अड्डा, तहसील कार्यालय कुपवी, ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र नारकण्डा, ठियोग तथा रोहडू उपमण्डल में टिक्कर बस अड्डा मामलों पर वन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और इन मामलों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने का आहवान किया ताकि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान हो और वर्तमान राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी नीतियों का लाभ आमजन को मिल सके। उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मामलों पर विस्तृत चर्चा की और इन मामलों के संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों के संशय दूर किये और इन लम्बित कार्यों के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया। उन्होंने विकासात्मक कार्यों के संयुक्त निरीक्षण पर बल दिया ताकि समयबद्ध सीमा में इन्हें प...

29 सितम्बर को 22 के.वी रूकती-छितकुल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

चित्र
  29 सितम्बर को 22 के.वी रूकती-छितकुल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सांगला ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी रूकती-छितकुल फीडर में मरम्मत कार्य के चलते बारचो, केतरा, थापासारिंग, थेमगरंग, बटसेरी, रकच्छम व छितकुल में 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09ः30 बजे से सांय 5ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है-हर्ष वर्धन चौहान

चित्र
  गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है-हर्ष वर्धन चौहान उद्योग मंत्री ने पांवटा में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ नाहन उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज गुरूवार को पांवटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नव निर्मित ‘‘डिशूम सिनेमा हॉल’’ का शुभारम्भ किया।   शुभारम्भ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत चित्र भी प्रदर्शित की गई। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारम्भ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है जिससे लोगों को मनोरंजन का साधन मिलेगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्होंने पांवटा साहिब को छोटे स्तर से विकसित होते हुये देखा है और यहां पर वर्तमान में शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन तथा अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब नगरी उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के साथ लगती है और शिलाई क्षेत्र के लोग काफी संख्या में यहां पर आकर बसे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा ...

केवल सोशल मीडिया हेतु वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

चित्र
  केवल सोशल मीडिया हेतु वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध मंडी  गणपति विसर्जन उत्सव का आयोजन आज 28 सितम्बर को मंडी शहर में दोपहर बाद 3 बजे से सायं 7.30 बजे तक किया जायेगा । इस उत्सव में अधिक संख्या में लोगों के भाग लेने के दृष्टिगत उपमंडल दंडाधिकारी मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने धारा 144 सीआर. पीसी के तहत दोपहर बाद 3 बजे से सायं 7.30 बजे तक गांधी चौक से विक्टोरिया पुल वाया मोती बाजार तथा वापिस विक्टोरिया पुल वाया मोती बाजार से गांधी चौक तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है । यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं तथा इस उत्सव में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा ।

नूरपुर में बने इंडोर स्टेडियम को अभी तक युवाओं के लिए न खोलने के कारण भाजपा नूरपुर मंडल ने निकाली एक रोष रैली निकालेगी

चित्र
नूरपूर (संजीव) इंडोर स्टेडियम को लेकर भाजपा मंडल नूरपुर सौंपेगी ज्ञापन- जितेन्द्र पठानिया 27 सितंबर को सुबह 11 बजे दिया जाएगा ज्ञापन  भाजपा मण्डल नूरपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पठानिया कहा कि 27 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे नूरपुर में बने इंडोर स्टेडियम को अभी तक युवाओं के लिए न खोलने के कारण एक रोष रैली निकालेगी। जो बचत भवन नूरपुर से चलकर S.D. M. Office तक जाएगी और फिर इस इंडोर स्टेडियम को एक महीने के अंदर खोलने हेतू ज्ञापन देगी। जतिन्द्र सिंह पठानिया ने बताया कि भाजपा सरकार में बने इस इंडोर स्टेडियम को प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को आज 9 महीने बीत गए। बार-बार नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का के बोलने के बावजूद सरकार ने इसको नहीं खोला। जिस पर नूरपुर की जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले और युवाओं को सुविधा दिलवाए । हमारे नूरपुर के बहुत सारे युवा इंडोर खेलों में भाग लेने के लिए व अभ्यास करने के लिए पठानकोट, ऊना आदि अन्य क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा यह रोष मार्च एक सांकेतिक कदम है जिसमें 200 युवा भाग लेंगे!अगर सरकार नहीं जागी तो भ...

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत औंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  नूरपूर(संजीव) राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सीखने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के बारे मे विस्तार से जानकारी विज्ञान और गणित के क्षेत्र में अपना  उज्वल भविष्य बना सकें   शिक्षा खंड नूरपूर के  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औंद जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत गवर्नमेंट आर्य डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर   शिव कुमार और प्रोफेसर  मनोज  ने कक्षा छठी से प्लस टू तक के विद्यार्थियों की  मेंटरिंग   (mentoring) की ताकि वे भविष्य में  विज्ञान और गणित के क्षेत्र में अपना  उज्वल भविष्य बना सकें l प्रोफेसर साहीवान ने विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सीखने में आने बाली कठिनाइयों के समाधान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी  l ये विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित में रुचि पैदा करने की एक सराहनीय और सकारात्मक कदम है l प्रधानाचार्य  नवीन कुमारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हमारे विद्यालय कालेज के प्रोफेसरों ने में...

धर्मशाला में आइए जानें कहां - कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
धर्मशाला में आइए जानें कहां - कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित    धर्मशाला के अंतर्गत सहायक अभियंता, विद्युत उप मंडल-1 रमन भरमौरिया ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते कोतवाली बाजार, जलशक्ति भवन, नगर निगम कार्यालय, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, एसपी ऑफिस, डीसी ऑफिस, डिपो बाजार, पुलिस लाइन, स्कूल शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी केंद्र, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, क्रिकेट स्टेडियम, दलाई लामा मंदिर व साथ लगते क्षेत्रों में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: