संदेश

पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच मंडी सीबीएसई स्कूल में हुए एसएमसी के चुनाव

चित्र
  पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच मंडी सीबीएसई स्कूल में हुए एसएमसी के चुनाव मंडी : अजय सूर्या / पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई पाठशाला मंडी में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनावों की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने की। कड़े मुकाबले के बाद लेखराज ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। स्कूल प्रबंधन को सर्वसम्मति न बन पाने के कारण वोटिंग सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनावी परिणाम एक नजर मेंकुल 155 पात्र वोटों में से वोटिंग के दौरान सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में पांच दावेदार मैदान में थे। मतदाताओं के रूप में कक्षा छठी से लेकर जमा दो (12वीं) तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मतदान किया। कुल 155 पात्र वोटों के सापेक्ष हुई। इसमें एक वोट त्रुटि केा कारण कैसिंल हुआ। वोटिंग में लेखराज को सबसे अधिक 70 वोट मिले। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष लेखराज ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह पद केवल एक ओहदा नहीं, बल्कि स्कूल के भविष्य के प्रति...

रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

चित्र
  रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रिवालसर : अजय सूर्या /  मंडी जिले के प्रसिद्ध पवित्र धर्मस्थल रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु पद्मसंभव निंगमा गोम्पा कमेटी, रिवालसर द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद धार्मिक प्रवचन और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। मुख्य वक्ता आचार्य पेमा नेगी (पलजुंग मठ) ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, करुणा और अहिंसा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चार आर्य सत्य और ध्यान की विधियां आज भी मानव जीवन को शांति और संतुलन प्रदान करती हैं। अपने संबोधन में एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें लगातार दूसरे वर्ष इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया। उन्ह...

सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य हरीश कुमार शर्मा

चित्र
  सेवानिवृत हुए प्रधानाचार्य हरीश कुमार शर्मा  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गहीं लगोड़ ( नूरपुर )जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से हरीश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत होने के बाद आज मुबारकबाद देने का हजूम उमड़ा निवास स्थान परl इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एस एम सी, एवं सभी बच्चों द्वारा हरीश कुमार शर्मा , उनकी धर्म पत्नी वंदना कौशल व सभी परिवार सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गुरुदेव सिंह प्रवक्ता ने मंच संचालन करते हुए हरीश कुमार के सेवाकाल की उपलब्धियों से सभी को अवगत करवाया। उप प्रधानाचार्या वंदना शर्मा, जोगिंदर सिंह टीजीटी, कुमारी ओम प्रभा टीजीटी, मंचल सिंह (वी टी) ने भी हरीश कुमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। करनैल सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल तथा अजॉय रिटायर्ड हेडमास्टर व रेणु शर्मा ने भी हरीश कुमार के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार साझा किए । हरीश कुमार प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों व बच्चों से अपने अनुभव साझा किए तथा एस एम सी प्रधान ममता देवी, स्टाफ एवं बच्चों क...

चुराह में फिर टूटा ग्लेशियर, बैरागढ़–साचपास–किलाड़ मार्ग बंद

चित्र
  चुराह में फिर टूटा ग्लेशियर, बैरागढ़–साचपास–किलाड़ मार्ग बंद चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  जिला चंबा के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के समीप कर्थनाला में सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से दोबारा भारी ग्लेशियर टूट पड़ा। इससे मार्ग फिर से बंद हो गया। गनीमत रही कि हादसे में लोनिवि के कर्मचारी बाल-बाल बच गए।__जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी सहित कर्थनाला में पहले गिरे हिमखंड को हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान दूसरा अचानक पहाड़ी से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गिरा। मौके पर मौजूद लोनिवि कर्मचारियों ने ग्लेशियर टूटते देखा तो तुरंत मशीन वहां से हटा दी और सुरक्षित जगह पर चले गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्लेशियर गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को दोबारा ग्लेशियर हटाकर सड़क बहाल करनी पड़ेगी।  

नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

चित्र
  नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र नूरपुर : विनय महाजन /  नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे दिन बीजेपी समर्पित3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे l इस प्रक्रिया में प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों से आज दूसरे दिन वार्ड नं. 1 से सीमा देवी, वार्ड नं. 2 से रजनी महाजन, वार्ड नं. 3 से राजकुमार मेहरा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। पहले दिन तीन नामांकन पत्र बीजेपी समर्पित वार्ड नं. 4 से अशोक कुमार शर्मा कार्यकारी प्रधान नगर परिषद व वार्ड नं. 5 से रंजना कुमारी तथा वार्ड नं. 6 से मीनाक्षी देवी ने निर्धारित समय के भीतर संबंधित कार्यालय में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने देते हुए बताया कि अभी तक 6 नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके है l सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के आदेशों की ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी नियम के अनुसार करें lनामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवे...

नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

चित्र
  नगर परिषद मे अभी तक मिलाकर विभिन्न वार्डो से 6 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र नूरपुर : विनय महाजन /                                     नगर परिषद चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे दिन बीजेपी समर्पित3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे l इस प्रक्रिया में प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों से आज दूसरे दिन वार्ड नं. 1 से सीमा देवी, वार्ड नं. 2 से रजनी महाजन, वार्ड नं. 3 से राजकुमार मेहरा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। पहले दिन तीन नामांकन पत्र बीजेपी समर्पित वार्ड नं. 4 से अशोक कुमार शर्मा कार्यकारी प्रधान नगर परिषद व वार्ड नं. 5 से रंजना कुमारी तथा वार्ड नं. 6 से मीनाक्षी देवी ने निर्धारित समय के भीतर संबंधित कार्यालय में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। यह जानकारी एक प्रेस नोट में सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने देते हुए बताया कि अभी तक 6 नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके है l सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के आदेशों की ऑनलाइन नामांकन ...

नगर निगम पालमपुर चुनाव, नामांकन के पहले दिन दो महिला प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

चित्र
  नगर निगम पालमपुर चुनाव, नामांकन के पहले दिन दो महिला प्रत्याशियों ने भरे पर्चे पालमपुर नगर निगम पालमपुर के चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज दो महिला प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके तहत वार्ड नंबर 11 से किरना देवी और वार्ड नंबर 15 से लता देवी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पालमपुर, डॉ. ओपी यादव ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 और 2 मई 2026 को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार आगामी चरणों को पूरा किया जाएगा। इसमें प्राप्त नामांकन पत्रों की छंटनी (स्क्रूटनी), नाम वापसी की प्रक्रिया और तत्पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करना शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। डॉ. ओपी यादव ने ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: