संदेश

डॉ चीमा ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब निक्के घुम्मन और तपस्थान मलिकपुर में मत्था टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की

चित्र
  डॉ चीमा ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब निक्के घुम्मन और तपस्थान मलिकपुर में मत्था टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैय्यर)  लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दलजीत सिंह चीमा ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब संत बाबा हजारा सिंह निक्के घुम्मण और तप अस्थान बाबा संपूर्ण सिंह गांव मलिकपुर का दौरा किया और मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा अंगीठा साहिब निक्के घुम्मण के मुख्य प्रबंधक बाबा बुध सिंह और एडवोकेट लोकदीप सिंह ने डाॅ. चीमा को सम्मानित किया। इसके बाद गुरुद्वारा तप अस्थान मलिकपुर में बाबा सरवन सिंह और बाबा सुखविंदर सिंह ने डॉ चीमा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर एक ऐतिहासिक भूमि है और यहां अनगिनत समर्पित आत्माएं रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जहां वे पूरे लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देंगे, वहीं धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की सूरत बदलने और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भ...

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ज़िला कांगड़ा की बैठक हुई संपन्न

चित्र
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ज़िला कांगड़ा की बैठक हुई संपन्न आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला कांगडा ईकाई की बैठक नगरोटा बगवां में सन्पन्न हुई जिसमे नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण मेहरा मुख्यातिथि के रूप में और महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की मांगो को लेकर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें सरकार के पास कर्मचारियों एव पूर्व कर्मचारियों के देय भत्ते और अन्य भुगतान जो कि समस्त कर्मचारियों को नहीं मिल पाये हैं, भारी रोष व्यक्त किया गया । DA 12% जो प्रदेश में सभी कर्मचारियों को कम मिल रहा है, 2016 से दिसंबर 2021 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेबच्युचटि, कम्युटेशन, तथा संशोधित वेतन भूगतान, चिकित्सा सम्वन्धी रिइम्वरसमेन्ट भुगतान इत्यादि सभी मांगो के लेकर भारी रोष व्यक्त किया गया और निर्णय लिया गया कि आगामी चुनावों में राष्ट्रहित में काम करने वाली सरकार का समर्थन किया जाएगा। बैठक में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त वरिष्ट कर्मचारियों को भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानि...

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

चित्र
  श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई  बटाला  (राजेश शर्मा,अविनाश शर्मा, ) श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार स्थित श्री शिवद्गमिन्दिर में सभा के विस्तार तथा इस नववर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा तथा रुपरेखा बनाने हेतू बटाला इकाई अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई जिसमे बटाला इकाई के सभी पद अधिकारी उपस्थित हुए। जिला चैयरमैन श्री मनोहर लाल शर्मा विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए तथा सभा के विस्तार तथा बटाता ईकाई के कार्यक्रमो पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सभा मे शामिल हुए नए सदस्यों को सिरोपा पहना कर शुभकामनाए दी तथा समाज भलाई को अपना लक्ष्य बनाने पर बल देने की बात कही। इकाई अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया तथा आशा प्रकट की, नए सदस्यो के सभा में शामिल होने से संस्था को और ज्यादा बल मिलेगा इस अवसर पर राजेश शर्मा ,अजय शर्मा कानूनगों (रिटायर्ड) ने भी सभा बैठक को सम्बोधित किया। इस अवसर सुभाष शर्मा, डा० जनकराज शर्मा, राजेन्द्र भास्कर राम मूर्ति शर...

पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क की और से महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया

चित्र
  पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क की और से महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोटियाल के दिशानिर्देशों के तहत बटाला पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क और पीपीएमएम ने सांझ केंद्र सब डिवीजन सिटी बटाला में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर उन्होंने जागरूकता सेमिनार के दौरान नशे के खिलाफ जागरूक किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्ति के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाया जाना चाहिए और पीड़ित को इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि एसएसपी बटाला के दिशानिर्देशों के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों के साथ-साथ युवा भी इससे दूर रहें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानका...

श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक मल्लियांवाल स्कूल के योग खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया

चित्र
  श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक मल्लियांवाल स्कूल के योग खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया  बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)  स्कूल गेम्स डेवलपमेंट फाउंडेशन हरियाणा द्वारा कल ऑल स्टेट लेवल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मल्लियांवाल स्कूल के खिलाड़ियों की मलां मारीयां . जिसमें विद्यालय की योग टीम ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया। अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 में खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण और 9 रजत पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों और विजेता बच्चों को. का जोरदार स्वागत किया। शिक्षकों को बधाई.दी।

12वीं का रिज़ल्ट हुआ घोषित,रिज़ल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

चित्र
12वीं का रिज़ल्ट हुआ घोषित,रिज़ल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें   73.76 प्रतिशत रहा रिजल्ट, 85777 में 63092 विद्यार्थियों ने पास की परिक्षा  *9103 विद्यार्थी हुए फेल  12वीं के रिज़ल्ट में प्रदेश की लडकियों ने मारी बाजी देखिए लाइव इस लिंक पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते है विद्यार्थी https://liveresults.jagranjosh.com/Result2024/jsp/hp/HP12.jsp

हरसर पंचायत में किन्नर नहीं बसूल सकेगें मनमानी धन राशी, प्रधान ने किया सीमित धन राशी का प्रस्ताव पारित

चित्र
हरसर पंचायत में किन्नर नहीं बसूल सकेगें मनमानी धन राशी, प्रधान ने किया सीमित धन राशी का प्रस्ताव पारित  ( ज्वाली दीपक शर्मा ) ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत हरसर ग्राम पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि पिछले गत दिनों से लोगों की शिकायतें आ रही थी कि शादी इत्यादि महोत्सव उपरांत घर घर पहुंचे   किन्नर अपनी मर्जी से धन राशी वसूल रहे हैं। परन्तु गाम पंचायत हरसर की जनता गरीब है वो इतनी राशी मांगते है कि हरसर की जनता नहीं दे सकती इसलिए सर्वसहमति से पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया है कि किन्नरों को 3100/ रूपए की धन देना तय हुआ है उपरोक्त विषय में माननीय उपमण्डल अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है।

मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण

चित्र
  मजबूत लोकतंत्र में सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण सोलन : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी कशलोक व प्राथमिक पाठशाला चंडी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।  स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के समस्त कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को मताधिकार के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया।  उन्होंने वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से नए मतदाता पंजीकरण की जानकारी भी दी।  उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अति महत्वपूर्ण है।  इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता स्वीप टीम के सदस्य डॉ हेमराज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार तथा बीएलओ सुपरवाइजर भागीरथ ठाकुर, बीएलओ विमल वर्मा, मीना देवी तथा रीता देवी उपस्थि त थीं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: