संदेश

बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल

चित्र
राजवन (तेरंग) में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है खोज और बचाव अभियान : डॉ मदन कुमार बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल  उपायुक्त अपूर्व देवगन मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं खोज और बचाव कार्यों की अगुवाई  मंडी : एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला के तेरंग में  एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया हुआ है। मौके पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मौजूद हैं। उनकी देखरेख में खोज और बचाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेरंग में बुधवार को मध्य रात्रि बादल फटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, 8 लोग लापता हैं और एक गंभीर रूप से घायल है। आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर बचाव के लिए रवाना कर दिया था। डॉक्टरों का दल भी वहां पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्हांने बताया कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार बादल फटने से तीन घर पानी में बह गए थे, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिला क...

हिमाचल में पांच स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही, 51 लापता , चार शव मिले, स्कूल बंद

चित्र
हिमाचल में पांच स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही, 51 लापता , चार शव मिले, स्कूल बंद हिमाचल प्रदेश में पांच जगह पर बादल फटे हैं। पांचों स्थानों पर करीब 51 लोग लापता हैं। चार शव बरामद हुए हैं।बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान ढह गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आनी के निरमंड में दो जगह, कुल्लू के मलाणा, मंडी जिले के थलटूखोड़ व चंबा जिले में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चार स्थानों पर करीब 51 लोग अभी लापता  हैं। चार शव बरामद हुए हैं। मंडी जिले में 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। डीसी ने आदेश जारी किए हैं। कुल्लू में भी सभी शिक्षण संस्थान 2 अगस्त के लिए बंद कर दिए गए हैं।  मंडी के थलटूखोड़ में आधी रात बादल फटने से तबाही मच गई। यहां मकान ढहने की सूचना है सड़ककनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। मौके के लिए एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रवाना हो गई हैं।थलटूखोड़ पंचायत प्रधान कली राम ने बत...

बादल फटने की घटना पर गृह मंत्री शाह ने सीएम सुक्खू से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

चित्र
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर जानकारी ली और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादल फटने के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की, जिससे शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यवधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्रीय सहायता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम और एलओपी जयराम ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की और सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया। आपको बता  दें कि हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीती रात को बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के तीन जगहों कुल्लू, मंडी और रामपुर में बादल फटने से भारी नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। मंडी की चौहारघाटी में भारी बारिश के बाद पहाड़ी दरकने से एक मकान मलबे में त...

प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : चन्द्र कुमार

चित्र
प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : चन्द्र कुमार  कृषि मंत्री ने ज्वाली विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं  ज्वाली : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं I उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने तथा योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए I कृषि मंत्री आज बुधवार को ज्वाली विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे I  उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हर घर को स्वच्छ जल पहुँचाने के लिए नलकूपों का जाल बिछाया जा रहा है I हर खेत तक पानी पहुँचाने के लिए भी सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ किया जा रहा है I इसके तहत 127 किसानों को सौर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सिंचाई के ल...

कांवड़ियों के काफिले पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की

चित्र
कांवड़ियों के काफिले पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, कांवड़ मार्ग, औघड़नाथ मंदिर पर पुष्प वर्षा की परंपरा मेरठ: कांवड़ियों के काफिले पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की | DM दीपक मीणा और SSP विपिन ताडा ने | दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर की पुष्पवर्षा, पल्लवपुरम, शिवाया टोल, बागपत फ्लाईओवर में पुष्पवर्षा, सकौती, औघड़नाथ मंदिर में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की, कांवड़ मार्ग, औघड़नाथ मंदिर पर पुष्प वर्षा की परंपरा| 

हरियाणा के परचून चिट्टा तसकर को मनाली पुलिस ने लिया हिरासत में

चित्र
हरियाणा के परचून चिट्टा तसकर को मनाली पुलिस ने लिया हिरासत में  31 जुलाई 2024 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रियम होम स्टे/ गेस्ट हाउस, अलेयू में कमरा नंबर 104 B से बाशु (26 वर्ष) पुत्र  विजय शर्मा निवासी  बधौली तहसील नारायण गढ़ ज़िला अंबाला  हरियाणा के कब्ज़ा से 71 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन व 10,000/- रुपए नगदी बरामद की है। उपरोक्त आरोपी परचून में अल्प मात्रा में चिटटा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था । आरोपी के विरुद्ध  पुलिस थाना मनाली मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।

2 अगस्त से 6 अगस्त तक राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

चित्र
2 अगस्त से 6 अगस्त तक राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना अगले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 2 अगस्त से 6 अगस्त तक राज्य में व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 3 और 4 अगस्त को कांगड़ा, चंबा, मंडी के आसपास के क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आइए जानें मंडी कुल्लू में सड़क मार्ग कहां कहां खुला मंडी पुलिस ने दी अपडेट

चित्र
आइए जानें मंडी कुल्लू में सड़क मार्ग कहां कहां खुला मंडी पुलिस ने दी अपडेट  दिनांक 01.08.2024 प्रातः 11:45 बजे तक सड़क की वर्तमान स्थिति मंडी-पंडोह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (जागर नाला पर एक रास्ता और 9 मील) पंडोह-औट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी-कुल्लू (कटोला/कमांद के रास्ते) खुला (कैंची मोड़, हनोगी और मून होटल पर एक तरफ) खुला (एलएमवी के लिए) मंडी-जंजैहली खुला (बगसेड में एक तरफ़ा) करसोग-शिमला (तातापानी के रास्ते) खुला अन्य सभी प्रमुख सड़कें खुली हैं। पर्यटकों और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सड़क पर सावधानी से चलें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: