बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल
राजवन (तेरंग) में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमों द्वारा चलाया जा रहा है खोज और बचाव अभियान : डॉ मदन कुमार बादल फटने से तेरंग में दो लोगों की मृत्यु, 8 लोग लापता और एक गंभीर रूप से घायल उपायुक्त अपूर्व देवगन मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं खोज और बचाव कार्यों की अगुवाई मंडी : एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला के तेरंग में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया हुआ है। मौके पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन मौजूद हैं। उनकी देखरेख में खोज और बचाव का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेरंग में बुधवार को मध्य रात्रि बादल फटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, 8 लोग लापता हैं और एक गंभीर रूप से घायल है। आपदा की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर बचाव के लिए रवाना कर दिया था। डॉक्टरों का दल भी वहां पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। उन्हांने बताया कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार बादल फटने से तीन घर पानी में बह गए थे, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिला क...