संदेश

‌‌ दुर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मलबे में दबा था 2 साल का बच्चा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची रेस्क्यू टीम

चित्र
मलबे में दबा था 2 साल का बच्चा, रोने की आवाज सुनकर पहुंची रेस्क्यू टीम  नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाके में राहत और बचाव दल को मलबे के नीचे से एक 2 साल का बच्चा जिंदा मिला। बच्चा मलबे में दबा हुआ था और अंदर से उसके रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। रेस्क्यू टीम ने सावधानी से मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी जांच और इलाज किया जा रहा है। बाढ़ और मलबे की चपेट में आए इलाकों में बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में बच्चे का जिंदा मिलना राहत अभियान में उम्मीद की एक बड़ी खबर बनकर सामने आया है।

तलवाड़ा सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की कारवाई

चित्र
तलवाड़ा सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की कारवाई होशियारपुर(ब्यूरो):-  जानकारी देते हुए मृतक प्यारा सिंह के पुत्र विक्की निवासी तलवाड़ा ने बताया कि उनके पिता अपने स्कूटर पर सवार होकर किसी कार्य के लिए तलवाड़ा डेम रोड पर जा रहे थे। तभी एक निजी कंपनी की बस ने उनके पिता के स्कूटर को टक्कर मार दी।  जिसके चलते उनके पिता की मौत गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा लेकर जाया गया।  वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तो वहीं दूसरी तरफ तलवाड़ा पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: