संदेश

‌‌‌ क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

औट में वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार

चित्र
औट में वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार   मंडी: नशे के सौदागरों के खिलाफ मंडी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना औट की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंडी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार (20 जुलाई) को औट पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर थलौट स्थित थाना गेट के पास नियमित नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस (संख्या: NL06B0358 - ज्योति बस सर्विस) को चेकिंग के लिए रोका गया। बस की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की हुई पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: घनश्याम – निवासी: जिला रेवाड़ी, हरियाणा। मोहन लाल – निवासी: ...

शाहपुर में CIA की बड़ी कार्रवाई, पिकअप गाड़ी से चरस की खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

चित्र
शाहपुर में CIA की बड़ी कार्रवाई, पिकअप गाड़ी से चरस की खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार  (शाहपुर : जनक पटियाल )  शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत सीआईए (क्राइम इन्वैस्टीगेशन एजैंसी) की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बीती देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव रैत में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 705 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में गाड़ी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव रैत में एक पिकअप गाड़ी (HP 76-6772) में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ मौजूद हैं और इसे कहीं और सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 705 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में बैठे चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (34) पुत्र खालू राम और राम लोक (32) पुत्र लेख ...

रात में परिजनों के सामने उठाया नाबालिगा को, दुराचार को अंजाम देकर की हत्या

चित्र
मुजफ्फरपुर : सोमवार को सेमीन्यूड कंडीशन में तालाब के किनारे शव मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था और पास में मांस के चिथड़े और खून के धब्बे थे। पीड़ित नाबालिगा के परिवार ने कहा कि रविवार की रात 5 लोग घर पर आए और बेटी को उठाकर ले गए। उन्होंने बेटी को ले जाते समय कहा कि तुम्हारी बेटी का रेप करेंगे। घटना के बाद छात्रा की मां ने लिखित शिकायत की थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में गांव के ही संजय राय समेत 5 अज्ञात बदमाशों पर  आरोप लगाया  गया है। यह घिनौना अपराध बिहार के मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय राय नाबालिग से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने जमीन देने का लालच भी दिया लेकिन हम लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। घटना के बाद एसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद से ही आरोपी और उसका परिवार गांव से फरार है। इस घटना से ग्रामीणों में जबदस्त रोष हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो हम थाने का घेराव करेंगे। एफआईआर से मि...

सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया

चित्र
सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया ( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह ) बटाला पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है,जिसमे शुक्रवार को सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया गया है, फिलहाल आरोपी के पैर में गोली लगी है और पुलिस कुछ देर में सारे मामले का खुलासा करने की बात कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बटाला के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर में सरे बाजार देसराज मशहूर सुनार की दुकान पर गोली चलाये जाने की घटना सामने आई थी, घटना में किसी का जानी नुकसान ती नहीं हुआ  था लेकिन घटना के  बाद पुरे कस्बा में दहशत का माहौल पाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही एसएसपी बटाला अश्विनी कोटियाल के निर्देश पर पुलिस की  विभिन्न टीमें  बना कर आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थी, पुलिस को इनपुट मिलते रहे और पुलिस पीछा करती रही, शुक्रवार को पीछा करते हुए  सुबह पुलिस का कहनुवान रोड पर नवाँ पिंड धुपसड़ी के पास इसका सामना हो गया, आरोपी मर्सिडीज कार में जा रहा था, पुलिस को देखते ही भागने लग...

छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चित्र
मंडी: सरकारी कॉलेज के मेडिकल के छात्र ने शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जयपुर का मूल निवासी विजय उदयनिया 22 वर्षीय  एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था। उन्होंने बताया कि जैसे ही अन्य छात्रों को घटना के बारे में पता चला वे तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में ले गए जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  मंडी सहायक पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

भरमौर रात दूल्हा शादी की सेज पर करता रहा इन्तजार, दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार

चित्र
भरमौर रात दूल्हा शादी की सेज पर करता रहा इन्तजार, दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ( चंबा: जितेन्द्र खन्ना ) भरमौर की ग्राम पंचायत सैहली में शादी के 1 दिन बाद ही नव विवाहित अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। लड़की के ससुराल वालों की तरफ से इसको लेकर भरमौर थाने में शिकायत दर्ज भी करवा दी गई है। जानकारी के अनुसार उक्त लड़की की शादी इसी महीने के 11 जुलाई को हुई थी 12 जुलाई को बारात लेकर लड़के वाले गांव वापस आए थे और 13 जुलाई को जब नव विवाहित दूल्हा और दुल्हन मायके जा रहे थे तो लड़की ने वहां पर अपने पति को अलग कमरे में सुलाकर रात को अपनी माता के साथ सोने का हवाला देकर रात को अपने प्रेमी संग फरार हो गई। हालांकि इस दौरान लड़के के साथ उसी के गांव के लोग भी साथ आए थे जो कि यहां की परंपराओं के साथ चलता रहा है। लेकिन जब सुबह देखा तो नव विवाहित दुल्हन ना तो अपनी माता के साथ थी और ना ही अपने कमरे में थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके साथ ही लगते गांव के लड़के जिसके साथ वह प्रेम संबंध में थी रफू चक्कर हो गई थी। उधर इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा चल रही है कि आखिर लड़की ने ऐसा ही करना था तो उ...

अस्पताल के अंदर चली गोली, व्यक्ति की हुई मौत

चित्र
अस्पताल के अंदर चली गोली, व्यक्ति की हुई मौत  राजधानी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के एक वार्ड के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने 32 वर्षीय एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिस के अनुसार, पीड़ित रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका पेट में संक्रमण का उपचार किया जा रहा था| यह घटना अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में हुई| गोली लगने से घायल हुए रियाजुद्दीन की बाद में मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी ने अब दावा किया कि उसके पति गलत पहचान का शिकार हुए हैं| पुलिस जांच में पता चला है कि वासमी और उसके साथी आसिफ को 12 जून को शांति चौक पर गोली मारी गई थी| ये दोनों बाइक पर सवार थे| वासमी पर 17 केस हैं और वो हासीम बाबा गैंग का सदस्य होने का दावा करता है|

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: