रात में परिजनों के सामने उठाया नाबालिगा को, दुराचार को अंजाम देकर की हत्या

मुजफ्फरपुर : सोमवार को सेमीन्यूड कंडीशन में तालाब के किनारे शव मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था और पास में मांस के चिथड़े और खून के धब्बे थे।




पीड़ित नाबालिगा के परिवार ने कहा कि रविवार की रात 5 लोग घर पर आए और बेटी को उठाकर ले गए। उन्होंने बेटी को ले जाते समय कहा कि तुम्हारी बेटी का रेप करेंगे। घटना के बाद छात्रा की मां ने लिखित शिकायत की थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में गांव के ही संजय राय समेत 5 अज्ञात बदमाशों पर  आरोप लगाया  गया है।

यह घिनौना अपराध बिहार के मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय राय नाबालिग से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने जमीन देने का लालच भी दिया लेकिन हम लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। घटना के बाद एसपी समेत कई आला अफसर मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद से ही आरोपी और उसका परिवार गांव से फरार है। इस घटना से ग्रामीणों में जबदस्त रोष हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो हम थाने का घेराव करेंगे।

एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात नाबालिग के पिता और बेटा घर के बाहर सोए थे। घर के अंदर नाबालिग की मां, नाबालिग और विधवा बेटी सो रही थी। तभी देर रात तीन बाइक से संजय राय अपने साथियों के साथ आया। वह गाली देते हुए दरवाजा खोलकर घर में घुस गया। जाते-जाते उसने कहा था कि तुम्हारी बेटी का रेप करेंगे। सोमवार सुबह तालाब पर लाश की सूचना मिलने पर हम लोगों ने जाकर देखा तो पता चला कि मेरी बेटी की लाश पानी में पड़ी थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार