सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया

सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया





( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह )

बटाला पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है,जिसमे शुक्रवार को सुनार की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू किया गया है, फिलहाल आरोपी के पैर में गोली लगी है और पुलिस कुछ देर में सारे मामले का खुलासा करने की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बटाला के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर में सरे बाजार देसराज मशहूर सुनार की दुकान पर गोली चलाये जाने की घटना सामने आई थी, घटना में किसी का जानी नुकसान ती नहीं हुआ  था लेकिन घटना के  बाद पुरे कस्बा में दहशत का माहौल पाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से ही एसएसपी बटाला अश्विनी कोटियाल के निर्देश पर पुलिस की  विभिन्न टीमें  बना कर आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थी, पुलिस को इनपुट मिलते रहे और पुलिस पीछा करती रही, शुक्रवार को पीछा करते हुए  सुबह पुलिस का कहनुवान रोड पर नवाँ पिंड धुपसड़ी के पास इसका सामना हो गया, आरोपी मर्सिडीज कार में जा रहा था, पुलिस को देखते ही भागने लगा और फायर कर दिया, जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमे आरोपी के पैर में गोली लगी और उसको काबू करके इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मलक़ीत सिंह है और कुछ देर पहले गुरदासपुर जेल से जमानत पर रिहा हो कर आया था और गेंगस्टर हैरी चठठा के लिए फिरौती का कम कर रहा था, श्री हरगोबिंदपुर में भी देसराज सुनार से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी और न देने पर दिन दहाड़े उसकी दुकान पर गोली चलाई गई थी, फिलहाल  दहशत भरे माहौल में पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है। 

बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बटाला के आसपास के इलाकों में गोली कांड की घटनाएं निरंतर हो रही है जिससे लोग दहशत के माहौल में है और पुलिस भी  कुछ कर नहीं कर पा रही थी, लेकिन गोली चलाने वाले इस आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस कुछ राहत की सांस ले रही है और इसे अपनी बड़ी सफलता मान रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार