शाहपुर में CIA की बड़ी कार्रवाई, पिकअप गाड़ी से चरस की खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर में CIA की बड़ी कार्रवाई, पिकअप गाड़ी से चरस की खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

 (शाहपुर : जनक पटियाल ) शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत सीआईए (क्राइम इन्वैस्टीगेशन एजैंसी) की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बीती देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव रैत में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 705 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। इस मामले में गाड़ी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव रैत में एक पिकअप गाड़ी (HP 76-6772) में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ मौजूद हैं और इसे कहीं और सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 705 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने गाड़ी में बैठे चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार (34) पुत्र खालू राम और राम लोक (32) पुत्र लेख राम निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर व जिला मंडी तथा शम्मी धीमान (42) पुत्र मिलखी राम निवासी गांव धंन, डाकघर मतलाहड़, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा और कुशल धीमान (31) पुत्र मेहर सिंह, निवासी क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए कार्यवाहक थाना इंचार्ज शाहपुर एएसआई विपिन चंदेल ने बताया पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना शाहपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है

कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस के अनुसार ताकि इस नशे के नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार