राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई आज
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई आज नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला के कांगड़ा के अध्यक्ष कुलदीप राज्य के प्राथमिक शिक्षक संघ कुलदीप पठानियाँ की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा के अनुबंध पर कार्यरत प्राथमिक शिक्षक साथियों के साथ बैठक हुईl इस वैठक मे प्रदेश में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी के नियमितीकरण के मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गईl और चर्चा में पाया गया की वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितैषी सरकार हैl इस सरकार ने पूर्व में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर एक ऐतिहासिक निर्णय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है लेकिन वर्तमान सरकार के एक निर्णय के अनुसार प्रदेश के हजारों कर्मचारी साथियों के नियतिकरण में लंबा इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा हैl इसलिए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस निर्णय को पूर्व की भांति वर्ष में दो बार नियमित करे व जिसमें 30 सितंबर और 31 मार्च को जिस भी कर्मचारी के 2 वर्ष पूरे हो रहे हैं उन्हें दिनांक से नियमतीकरण का लाभ दिया...