संदेश

2.72 करोड़ से बनेगी धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया

चित्र
  2.72 करोड़ से बनेगी धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क : केवल सिंह पठानिया शाहपुर में विकास की नई राह, 1500 लोगों को मिलेगा लाभ शाहपुर : जनक पटियाल / शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज मुंदला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 से जुड़ने वाली धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह 3.670 किलोमीटर लंबी सड़क नाबार्ड के अंतर्गत 2.72 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सड़क बन जाने से अप्पर लदवाड़ा, बद बस्ती, धनोटु और अप्पर मुंदला के लगभग 1500 लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी। पठानिया ने जानकारी दी कि गगल उपमंडल के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लगभग 12.65 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 9.80 करोड़ रुपये से बन रही ललेटा-बणुमहादेव सड़क का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त जलशक्ति विभाग द्वारा इस क्षेत्र में 40 लाख रुपये पेयजल योजनाओं पर खर्च किए गए हैं। मुंदला पंचायत के कालाबस्ती में 12 लाख रुपये से नया 63 केवी ट्रांसफार्मर...

आरट्रैक के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंड प्रदर्शन और ‘रन फॉर एक्सीलेंस’ का आयोजन

चित्र
  आरट्रैक के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंड प्रदर्शन और ‘रन फॉर एक्सीलेंस’ का आयोजन  शिमला : गायत्री गर्ग / आर्मी ट्रेनिंग कमांड ( आरट्रैक) ने अपने 35वें स्थापना दिवस के तत्वावधान में 27 और 28 सितंबर, 2025 को आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर शानदार बैंड प्रदर्शन और रन फॉर एक्सीलेंस आकर्षण का केंद्र रहे। ये कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने और उत्कृष्टता का जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए। ऐतिहासिक रिज मैदान पर 27 सितंबर को भारतीय सेना सिम्फनी बैंड ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया। जिसमें सैन्य संगीत व लेकर बॉलीवुड संगीत की विविध रचनाएं प्रस्तुत की गई। इस बैंड का प्रेरक संगीत न केवल संगीत कौशल को प्रदर्शित करता है, बल्कि स्थानीय समुदाय के बीच सौहार्द और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आरट्रैक ने प्रतिभाशाली सैनिक संगीतकारों को सम्मानित किया। उन्होंने 28 सितंबर को आरट्रैक मुख्यालय द्वारा आयोजित रन फॉर एक्सीलेंस का शुभारम्भ भी किया। भार...

नव जीएसटी सुधार देश का जनउत्सव है,जन-जन हर्षित है ।।

चित्र
  नव जीएसटी सुधार देश का जनउत्सव है,जन-जन हर्षित है ।।   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर आज देश के जनउत्सव जीएसटी 2.0 नैक्सट जैन सुधार के विषय में संसदीय क्षेत्र की नूरपुर विधानसभा के अन्तर्गत जसूर बाजार में समस्त व्यापारी वर्ग से मुलाकात व संवाद कर नव जीएसएटी सुधारों के विषय में अवगत करवाकर जीएसटी सुधारों के प्रभाव पर चर्चा की। इस अवसर पर कुछ व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर अपनी समस्याओं को भी सांसद महोदय से अवगत कराया लेकिन संसद द्वारा शासन दिया गया कि आपकी समस्याओं पर गौर किया जाएगाl इस मौके पर स्थानीय विधायक रणबीर सिंह निक्का व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालविका पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रही l

सभ्य लोहटिया को भाजपा युवा मोर्चा जिला की कमान

चित्र
  सभ्य लोहटिया को भाजपा युवा मोर्चा जिला की कमान  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर वार्ड 7 के नगर निवासी व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता सभ्य लोहटिया को जिला भाजपा के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया l अतीत में पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी उनके द्वारा निभाई जा चुकी है l उन्होंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सनी शुक्ला भाजपा कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का का इस विषय में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सोफी है मैं इसमें अच्छा हूं यह मेरी प्राथमिकता होगी सभी युवाओं को एक साथ लेकर युवा शक्ति को मजबूत करूंगा यही मेरी इच्छा है l

खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की भावना को करते हैं सुदृढ़: केवल सिंह पठानिाया

चित्र
खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की भावना को करते हैं सुदृढ़: केवल सिंह पठानिाया अंडर-15 एवं अंडर-17, ओपन बैडमिंटन चौम्पियनशिप-2025 का किया शुभारंभ  धर्मशाला, कांगड़ा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा कांगड़ा जिला सब-जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) ओपन बैडमिंटन चौम्पियनशिप-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय इंडोर स्टेडियम में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री केवल सिंह पठानिया, माननीय डिप्टी चीफ़ व्हिप, हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन जैसे खेलों से युवाओं में न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक विकास और सकारात्मक सोच को भी बल मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे खेल को केवल प्रतिस्पर्धा त...

विधायक आशीष बुटेल ने किया नगर पंचायत के वार्ड 9 का दौरा

चित्र
  विधायक आशीष बुटेल ने किया नगर पंचायत के वार्ड 9 का दौरा रविदास मंदिर घुघर के सुधारीकरण हेतु 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की नगर निगम पालमपुर के वार्ड 15 भरमात में 14 लाख रुपए की लागत ने निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने आज घुघर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को सुना एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी हर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का सुधारीकरण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गांव एवं कस्बे को सड़क सुविधा से जोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को यातायात की सुगमता मिल सके।  उन्होंने कहा नाला मंदिर के स्नानागार को दुरुस्त करने क...

इनर व्हील क्लब नूरपुर में आज नागरिक अस्पताल नूरपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को जागरूक किया

चित्र
  इनर व्हील क्लब नूरपुर में आज नागरिक अस्पताल नूरपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को जागरूक किया    नूरपुर : विनय महाजन /  इनर व्हील क्लब, नुरपूर ने "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम की शिरकत क्लब की प्रधान नीति महाजन पत्नी गौरव महाजन ने अपने क्लब की सदस्यों के साथ मेडिकल सुपरीटेंडेंट अनुपमा शर्मा नागरिक अस्पताल नूरपुर की टीम के सहयोग से की l इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीति महाजन ने नागरिक अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक अनुकंपा शर्मा व नागरिक अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सतीश पोल का क्लब की सदस्यों के द्वारा आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग नूरपुर के सहयोग से हमारा यह कार्यक्रम सफल रहा है l इस पहल के तहत, महिलाओं के लिए निःशुल्क रक्त जाँच शिविर आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाना था। क्लब ने लोगों को इन जाँचों के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें जाँच कराने के लिए प्रोत्साहित किय...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: