संदेश

"विनाश काले विपरीत बुद्धिहिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की है व्यवस्था परिवर्तन नीति

चित्र
  "विनाश काले विपरीत बुद्धिहिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की है व्यवस्था परिवर्तन नीति   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश की न्यू पेंशन स्कीम 10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ' के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजीव गुलेरिया ने आज सरकार की तानाशाही नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हाईकोर्ट से लगा तमाचा लेकिन फिर भी सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैंl कांग्रेस सरकार का सत्ता में आने के लिए हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी अधिकारी वर्ग का बहुमूल्य योगदान रहा था। एक प्रेस नोट में डॉक्टर गुलेरिया देते हुए बताया कि कर्मचारियों के वित्तीय लाभ डकारने के इरादे से लाया गया 'कर्मचारी एक्ट 2024' पूरी तरह असंवैधानिक था। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बीते 26 अप्रैल 2026 को 450 याचिकाओं पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इस काले कानून को रद्द कर दिया और सरकार को तुरंत सभी अनुबंध लाभ देने के निर्देश दिए थे लेकिन सरकार अपनी हार से सबक लेने को तैयार ही नहीं है।डाक्टर संजीव गुलेरीया ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हजारों करोड़ रुपये दबाने के लिए सुक्...

एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने पार्षदों को सौंपे प्रमाण पत्र, शहर के विकास के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान

चित्र
  एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने पार्षदों को सौंपे प्रमाण पत्र, शहर के विकास के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान पालमपुर एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओपी यादव ने आज नव-निर्वाचित पार्षदों को आधिकारिक तौर पर विजेता प्रमाण पत्र सौंपे । उन्होंने नगर निगम पालमपुर के सभी विजेता उम्मीदवारों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होनें सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें और शहर के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद पार्षदों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और पालमपुर नगर निगम क्षेत्र की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए विजेता उम्मीदवार, उनके समर्थक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर पवन ठाकुर विजयी, रोशन बबलू को 1223 मतों से हराया

चित्र
  लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर पवन ठाकुर विजयी, रोशन बबलू को 1223 मतों से हराया रिवालसर : अजय सूर्या /  जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 लोअर रिवालसर के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस सीट से पवन ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9011 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोशन बबलू को 1223 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव मैदान में कुल पांच उम्मीदवार आमने-सामने थे। इनमें पवन ठाकुर को 9011 मत मिले, जबकि रोशन बबलू को 7788 मत प्राप्त हुए। वहीं दुष्यंत शर्मा को 2165 मत, टेक सिंह को 1071 मत तथा राकेश कुमार को 653 मत मिले। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21488 मतदाता दर्ज थे। चुनाव में कुल 22000 मत डाले गए, जिनमें 292 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 220 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। पवन ठाकुर की जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्रवासियों ने पवन ठाकुर से विकास कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं...

मौवी सेरी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, समाजसेवी राकेश कुमार ने प्रशासन पर उठाए सवाल

चित्र
  मौवी सेरी क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, समाजसेवी राकेश कुमार ने प्रशासन पर उठाए सवाल गोहर : अजय सूर्या / मौवी सेरी क्षेत्र में लगातार बनी पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने पर समाजसेवी राकेश कुमार ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग के प्रति नाराज़गी जताते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई है। जल शक्ति विभाग के अनुसार कई महीनों से पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण उठाऊ पेयजल योजना से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। विभाग का कहना है कि गोहर और बग्गी क्षेत्र से आवश्यक वोल्टेज उपलब्ध न होने की वजह से पानी नहीं उठाया जा पा रहा, जिससे मौवी सेरी सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बाधित है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवी राकेश कुमार ने कहा कि वोल्टेज की समस्या का तर्क वर्षों से सुनने को मिल रहा है, लेकिन इसका खामियाजा हमेशा ग्रामीणों और गरीब परिवारों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पेयजल संकट की समस्या बार-बार ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों सामने आती है। राकेश कुमार ने बताया कि जब भी जल विभाग पानी की सप्लाई लाइनें ...

भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित अनुप राणा की जीत, विधायक निक्का के लिए प्रतिष्ठा की सीट पर मिली सफलता

चित्र
  भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित अनुप राणा की जीत, विधायक निक्का के लिए प्रतिष्ठा की सीट पर मिली सफलता नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भड़वार जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुप राणा को निर्वाचित घोषित किया गया है l अनुप राणा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी व भाजपा के पूर्व मंत्री समर्थित प्रत्याशी को इन चुनाव में पराजित किया हैl अनूप राणा गैही लगोड़ परिवार से संबंधित है मधुर भाषी व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के सगे साडू भी है l भड़वार की यह जिला परिषद सीट भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न थी जब उनके मुकाबले में भाजपा के एक पूर्व मंत्री का समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा था जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रहा थाl अनूप राणा को दोनों पराजित प्रत्याशियो के खड़े होने का लाभ मिला जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई और मतदान केंद्र में दो बार इसकी काउंटिंग की गईl कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के विधायक...

धर्मशाला नगर निगम चुनाव-2026: 17 वार्डों के परिणाम घोषित, मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

चित्र
  धर्मशाला नगर निगम चुनाव-2026: 17 वार्डों के परिणाम घोषित, मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। मतगणना पूरी होने के बाद उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहित रत्न ने सभी वार्डों के परिणाम घोषित किए तथा विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए।  मोहित रत्न ने बताया कि वार्ड नंबर-1 फेरसेटगंज से भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी ने 263 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशी को 216 मत मिले। वार्ड नंबर-2 भागसूनाग में भाजपा प्रत्याशी शमशेर सिंह ने 676 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ओंकार चंद को 422 तथा कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को 231 मत मिले। वार्ड नंबर-3 मैकलोडगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी 368 मत लेकर विजयी रहीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शना देवी को 254 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-4 कश्मीर हाउस में कांग्रेस प्रत्याशी नीनूू शर्मा ने 607 मत हासिल कर जीत दर्ज की।...

प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर 'कमल' खिलाया : जयराम ठाकुर

चित्र
  प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर 'कमल' खिलाया : जयराम ठाकुर प्रदेश ने झूठी गारंटियां देने वाली कांग्रेस और झूठे मुख्यमंत्री को पूरी तरह से नाकारा  पंचायती राज से लेकर, स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का दबदबा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने का मतलब सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर प्रदेश को है भरोसा  मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा और भव्य जीत पर खुशी जताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने झूठी गारंटी देने वाली कांग्रेस और झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को पूरी तरह से नकार दिया है। यह परिणाम बताते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा असंवैधानिक तरीके से काम करते हुए संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले हथकंडे काम नहीं आए। यह परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री का कोई प्रलोभन अब काम आने वाला नहीं है। उन्होंने साम दाम दण्ड भेद की पूरी कुटिल नीति अपनाई लेकिन उनकी एक भी नह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: