संदेश

13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

चित्र
  13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन     ज़िला एवं सत्र न्यायालय नालागढ़, सोलन, कण्डाघाट, अर्की और कसौली स्थित न्यायालय परिसर में 13 मई, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस लोक अदालत में अपराधिक कंपाउडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चलान के मामलों में धन वसूली इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी सुनवाई कर निपटरा किया जाएगा। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए है, का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और...

IGMC जलता रहा,CM सुक्खू वोट माँगते रहे,तुरंत मौक़े का जायज़ा लिया पूर्व CM जयराम ठाकुर ने

चित्र
  IGMC जलता रहा,CM सुक्खू वोट माँगते रहे,तुरंत मौक़े का जायज़ा लिया पूर्व CM जयराम ठाकुर ने जब आज सुबह आईजीएमसी जलने की खबर आयी तो वहाँ मरीज़ों से लेकर तीमारदार सभी परेशान हो गये लेकिन हैरानी की बात देखो मुख्यमंत्री सुखु आईजीएमसी जलने के 7-8 घंटे बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का राग अलाप रहे है और अभी भी लोगों से MC शिमला में कांग्रेस के लिए वोट माँगने में व्यस्त है। जहां एक ओर करोड़ों की सरकारी संपत्ति जल कर राख हो जाए और सरकार का मुखिया अपनी पार्टी के पार्षद के लिए वोट माँगने में व्यस्त हो और दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहाँ तुरंत जा कर मौक़े का जायज़ा ले तो आप सोच ही सकते है कि कौन कितना संवेदनशील है ? क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है ?

विधानसभा अध्यक्ष ने चंबा बार काउंसिल व ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष ने चंबा बार काउंसिल व ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक  चंबा बार काउंसिल की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का दिया आश्वासन   जल्द मिलेगी कैंटीन, लाइब्रेरी और पार्किंग सुविधा चंबा : जितेन्द्र खन्ना/🙏 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा बार काउंसिल की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बार काउंसिल और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की ।  इस दौरान चंबा बार काउंसिल की विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व में अधिवक्ता और चंबा बार काउंसिल के सदस्य के रूप में किए गए कार्यों की स्मृतियों को भी ताजा किया ।  विधानसभा अध्यक्ष ने बार काउंसिल द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल्द कैंटीन सुविधा, लाइब्रेरी, पार्किंग व्यवस्था और न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी ।  उन्होंने यह भी कहा कि ज़िला मुख्यालय चंबा में जीरो प्वाइंट के समीप मिनी स...

सभी जिला अधिकारी जिला परिषद बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंः सीमा कन्याल

चित्र
  सभी जिला अधिकारी जिला परिषद बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंः सीमा कन्याल  🙏 नाहन जिला परिषद की बैठक गुरूवार को नाहन में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, एवं जिला परिषद के अन्य सदस्य, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, विभिन्न खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बैठकी की अध्यक्षता करे हुए सभी विभागों के अधिकारियों से परिषद की बैठक में अपनी उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जिला परिषद की बैठक में कई विभागों के जिला अध्यक्षों के न आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को इस बैठक में आना चाहिए तभी जनहित के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।   उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं सभी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर दिये जाने कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा किया जाना चाहिए और पंचायत प्रतिनिधियों क...

पहली मई तक मंडी जिला में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

चित्र
  पहली मई तक मंडी जिला में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान🙏 मंडी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 28 अप्रैल से पहली मई तक मंडी जिला के कई स्थानों पर वर्षा, तेज हवाएं तथा बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने इस अवधि के दौरान लोगों को पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरांे में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।      उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।       उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

3 मई को ठोडो मैदान सोलन में किया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन

चित्र
  3 मई को ठोडो मैदान सोलन में किया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा भरे जाएंगे विभिन्न पद चंबा : जितेन्द्र खन्ना/🙏 जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 मई को ठोडो मैदान सोलन, जिला सोलन में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार के पदों हेतु नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि निजि क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित आमन्त्रित है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-227242, 7876826291, 7018918595 व 9817069798 पर सम्पर्क कर सकते है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा किन्नौर जिला के रा.व.मा.पा. कल्पा में आयोजित किया गया परिचय अभ्यास

चित्र
  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा किन्नौर जिला के रा.व.मा.पा. कल्पा में आयोजित किया गया परिचय अभ्यास🙏 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा किन्नौर जिला में इन दिनों प्राकृतिक एवं मानवजनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों में परिचय अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रा.व.मा.पा) कल्पा में एनडीआरएफ के दल द्वारा किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए परिचय अभ्यास आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत कार्यों की तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एनडीआरएफ के दल द्वारा एक माॅक ड्रील भी आयोजित की गई जिसमें एक नाटकीय आपदा द्वारा उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों को आपदा से निपटने बारे जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ का यह दल 24 अप्रैल से 06 मई, 2023 तक किन्नौर जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान वह जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: