अटल स्मृति सम्मेलन बने संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक, 68 विधानसभा क्षेत्रों में 40,527 कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी : विपिन परमार
अटल स्मृति सम्मेलन बने संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक, 68 विधानसभा क्षेत्रों में 40,527 कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी : विपिन परमार अटल के विजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : विपिन परमार शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री विपिन परमार ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन प्रदेश भर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन सम्मेलनों में कुल 40,527 कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जो भारतीय जनता पार्टी की मजबूत संगठनात्मक शक्ति और अटल जी के प्रति जन-जन की श्रद्धा को दर्शाती है। विपिन परमार ने बताया कि इन सम्मेलनों में नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रमों को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त उत्साह, ऊर्जा और वैचारिक जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत ...