संदेश

जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ किया मौके पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम ने 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ किया मौके पर एक व्यक्ति गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 9.04 ग्राम चिट्टे के साथ मोके पर गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर में एक प्रेस विज्ञाप्ति में देते हुए बताया कि जिला पुलिस की सीआईए टीम (नूरपुर) गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर राज कुमार उर्फ राजू (उम्र 46 वर्ष) निवासी गाँव छन्नी, तहसील इंदौरा के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 9.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। वर्मा ने आम जनता से अपीलकी है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

अगर लोगों ने खाते नहीं खुलवाये तो चिम्वलहार का डाकघर भी बन्द हो जाएगा :- प्रवीन कुमार

चित्र
  अगर लोगों ने खाते नहीं खुलवाये तो चिम्वलहार का डाकघर भी बन्द हो जाएगा :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक यह प्रतिक्रिया समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक ने राजपुर का डाकघर बन्द हो जाने के पर व्यक्त की । पूर्व विधायक ने कहा आज उन्होंने प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में यह समाचार पढा कि नगर निगम पालमपुर के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 11 राजपुर का डाकघर बन्द हो गया । इस विषय को लेकर राजपुर के निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता शान्ता कुमार से उनके आवास पर मिले ओर उन्होंने डाकघर के बन्द हो जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पुनः खुलवाने का आग्रह किया । पूर्व विधायक ने कहा इसी तरह के विषय को लेकर उनसे भी चिम्वलहार के निवासियों ने मिलकर अवगत करवाया है कि चिम्वलहार का डाकघर बन्द होने जा रहा है । पूर्व विधायक ने कहा जव उन्होंने इस सन्दर्भ में सम्बधित विभाग के एक आला अधिकारी से बात की तो उन्होंने रहस्योद्घाटन करते हुए कहा यहाँ तो वो स्थिति हो गई है जैसे लोगों ने वी एस एन एल के कनेक्शन कटवा दिये ओर प्राइवेट एजेंसियों के कनेक्शन ले लिए ...

सरदार पटेल विश्विद्यालय ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

चित्र
सरदार पटेल विश्विद्यालय ने मनाया चौथा स्थापना दिवस  मंडी : अजय सूर्या / सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।इस समारोह के मुख्यतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा जिन्हें 'एप्पल मैन ऑफ हिमाचल' के नाम से जाना जाता है, उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी रहे।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं एवं भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।कुलपति ने विश्वविद्यालय में खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय की स्थापना को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्स्र पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो. ललित कुमार अवस्...

टैक्सी किराये पर लेने के लिए 25 अप्रैल तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित

चित्र
 टैक्सी किराये पर लेने के लिए 25 अप्रैल तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टैक्सी किराये पर उपलब्ध करवाने हेतु प्रशासन द्वारा सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 अप्रैल, 2026 से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर 1 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2026 तक दोपहर 12 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय से 250 रुपये का भुगतान कर निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्राप्त सीलबंद निविदाएं 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 1 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसके पश्चात उसी दिन दोपहर 3:30 बजे निविदाओं को निर्धारित कमेटी तथा उपस्थित बोलीदाताओं के समक्ष खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय के दौरान एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत

चित्र
ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत मंडी : अजय सूर्या /  ज़िले की ग्राम पंचायत हरि बैंहना पंचायत ने 100 वर्ष पहले मनाया जाने वाला मेला किया जीवंत, महिलाओं व युवाओं के लिए किए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित  जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट में जय लखदाता पीर कमेटी हरि बैहना ने प्राचीनकाल के ऐतिहासिक मेले को पुनः जीवित करने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस मेले की शुरुआत पिछले वर्ष मार्च 2025 में की गई थी, जो एक बहुत ही सराहनीय और सफल पहल साबित हुई। पहले यह मेला केवल 4 दिनों का होता था, लेकिन लोगों के बढ़ते उत्साह और सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष मेले का आयोजन सात दिनों के लिए किया गया।इस दौरान विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं के खेल जैसे टग ऑफ वॉर, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर्स शामिल थी।इन खेलों में लगभग 450 महिलाओं ने भाग लिया जिनमें मंडी और हमीरपुर जिलों की महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। मेले के दौरान जिलास्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई ।इसके उपरांत पारंपरिक छिंज (कुश्ती) का आयोजन किया ग...

पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।

चित्र
पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।  आज भाजपा संगठनात्मक जिला कार्यालय, पालमपुर में डॉ. सुमन सच्चर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पालमपुर की परिचय एवं प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भाजपा की नीतियों, विचारधारा एवं विकास की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।  भाजपा नेता कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार की नीतियां आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।  कपूर ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और पूरी दुनिया भारत की शक्ति को स्वीकार कर रही है। कपूर ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी, किसान, बागवान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग भली-भांति जानता है कि भाजपा ने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का निरसन तथा समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए जा रहे कदम राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। इस अवसर प...

नेरचौक-जाहू हाईवे पर हादसाः स्कूटी सवार 35 वर्षीय दीप कुमार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

चित्र
  नेरचौक-जाहू हाईवे पर हादसाः स्कूटी सवार 35 वर्षीय दीप कुमार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम रिवालसर : अजय सूर्या / उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत नेरचौक-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीप कुमार, निवासी गांव गुम्हू के रूप में हुई है। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम गुम्हू (भांबला) के पास हाईवे पर एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हुई। कार चालक कलखर की ओर से आ रहा था, जबकि दीप कुमार स्कूटी पर जाहू की तरफ जा रहे थे। गुम्हू के समीप हुई इस भिड़ंत के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर जाकर एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार पेड़ से रुक गई, जिससे कार सवारों की जान बच गई। हादसे में दीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें  लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। नेरच...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: