संदेश

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने दिनांक गत दिन एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के नजदीकनाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद करने के वाद मोके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है l बर्मा के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि गत दिन सीआईए नूरपुर की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त रुप से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर HP54E-1633 R15 यामाहा काले रंग पर सवार होकर पठानकोट की ओर से नूरपुर की तरफ आ रहे हैंl इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एन एच -154, पुलिस चौकी कंडवाल के बाहर नाकाबंदी की गईl गत दिन उक्त मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी मोके पर ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे एक पारदर्शी प...

खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का सशक्त माध्यम : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का सशक्त माध्यम : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम पालमपुर में जिला स्तरीय अंडर-18 वालीबॉल ट्रायल में लगभग 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम, पालमपुर में आज जिला कांगड़ा वालीबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से अंडर-18 वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 लड़के एवं लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इस चयन प्रक्रिया की अगली कड़ी में हिमाचल प्रदेश के 12 किलो से 14 -14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 से 16 नवंबर वंगाणा में चयनित खिलाड़ियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा के आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का आगे चयन किया जाना प्रस्तावित है। ट्रायल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को इस पूरी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जिला कांगड़ा वालीबॉल एसोसिएशन के महामंत्री, ...

ग्रामीण बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री

चित्र
  ग्रामीण बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य : कृषि मंत्री तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विशेष बल दे रही है। कृषि मंत्री शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के चलवाड़ा गांव में तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।   उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री की सोच है कि ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध हों। इसी दिशा में प्रदेश सरकार शिक्षा...

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश

चित्र
  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश भाषण, कविता पाठ और चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’ रिवालसर  : अजय सूर्या / पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों और रचनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के महत्व को उजागर किया। वहीं, विद्यार्थियों में आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आ...

गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान 9.028 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान 9.028 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार चंबा : जितेन्द्र खन्ना / आज तारीख 31-10-26 को, नाकाबंदी के दौरान सुबह 12:50 बजे सीक्रेट जानकारी पर, खाखरी डैम साइट लिंक रोड तियासा से कुल 9.028 kg चरस/कैनबिस ज़ब्त किया गया। A) आरोपियों के नाम: 1. राकेश कुमार S/O श्री दौलत राम R/O विलेज मांडका PO थल्ली तह चौराह जिला चंबा। उम्र 32 साल। B) केस की जानकारी: FIR नंबर 02/2026, तारीख 31/10/2026 U/S 20,25 of NDPS Act, PS STF NR कांगड़ा I/O: ASI परमेश शर्मा S.T.F (N.R) यह आपकी जानकारी के लिए भेजा गया है। सादर, ASI परमेश शर्मा इंचार्ज STF NR कांगड़ा, तिस्सा

दिल्ली में चमके डीएवी मनेई स्कूल के खिलाड़ी

चित्र
दिल्ली में चमके डीएवी मनेई स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अर्श, आरुष , कृषभ,प्रिस को रजत, आदित्य को कांस्य पदक शाहपुर : जनक पटियाल  /  डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मनेई के विद्यार्थियों ने दिल्ली एनसीआर में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी विद्यालयों के करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने खो खो हमारी टीम गेम थी , और 100 मी ,800 मी 4 इंटू 400 रिले रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इनमें लड़कों में अर्श,आरुष,कृषभ,प्रिंस ने रजत पदक, जबकि जेवलिन थ्रो में आदित्य ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं आज विद्यालय में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने पदक विजेता छात्राओं सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़...

पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों, सुरक्षा उपायों एवं नियमों बारे जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश,

चित्र
  पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों, सुरक्षा उपायों एवं नियमों बारे जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश, आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमों के अंतर्गत होगी दंडात्मक कार्यवाही- मुकेश रेपसवाल  दीपावली पर्व 2026 के मद्देनजर पटाखों के उपयोग के कारण आग लगने की घटनाओं को रोकने तथा आम जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के की दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 तथा विस्फोटक नियम, 2008 के नियम 84 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दंडाधिकारी, चंबा ने आदेश जारी किए हैं कि सभी उपमंडल दंडाधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में दीपावली-2026 के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान अधिसूचित करेंगे, तथा अपने-अपने क्षेत्र में परिवेशी वायु गुणवत्ता के निर्धारित मानकों को बनाए रखना भी सुनिश्चित किया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार लाइसेंस प्रपत्र LE-3 एवं LE-5 में निर्धारित शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना, पटाखों की दुकानों में...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: