संदेश

सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

चित्र
  सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त नाहन जिला सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, संगडाह व ददाहू खंड तथा नाहन नगर परिषद के लिए सुमित खिमटा (भा0प्र0से0)को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शिलाई, कमरऊ स्थित तिलोरधार और पांवटा साहिब खंड तथा पांवटा साहिब नगर परिषद के लिए संजय कुमार (एचएफएस) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राजगढ़ व पच्छाद खंड तथा नगर पंचायत राजगढ़ के लिए नरेश पाल सिंह (एचपीएफएस) को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद की 9 सीटों में 7 सीटों पर कांग्रेस समर्थित महिलाओं ने नामांकन पत्र भरे आज

चित्र
  नगर परिषद की 9 सीटों में 7 सीटों पर कांग्रेस समर्थित महिलाओं ने नामांकन पत्र भरे आज   नूरपुर : विनय महाजन /  नगर परिषद नूरपुर में आखिरी दिन कांग्रेस ने एकजुटता का परिचय देते हुए शहर में शक्ति प्रदर्शन और ढोल नगाड़ों व लाव लश्कर के साथ उप मंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंच के सभी अपने नामांकन उपमंडल अधिकारी के समक्ष भरे । इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय महाजन, वन निगम के मंडल निदेशक योगेश महाजन व्यापार मंडल अध्यक्ष व अभी हाल मे आए कांग्रेस कार्यकर्ता अश्वनी सूरी व संदेश डडवाल मुख्य तौर पर उपस्थित हुए । सभी 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरने के बाद नूरपुर के मशहूर बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेका । इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को लेकर बात की जा रही है नूरपुर नगर परिषद में 9 में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी लेकिन कांग्रेस ने 7 महिलाओं को टिकट देकर महिलाओं पर विश्वास जताया हैl सभी p lमहिलाएं पढ़ी-लिखी व सेवाभाव वाली महिलाएं हैं। महाजन ने कहा कि जिस तरह ...

आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

चित्र
  आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन नाहन  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा जिसमें प्रशि...

रिवालसर में सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य शिविर आयोजित, छात्रों को मिली नाड़ी थेरेपी की जानकारी

चित्र
  रिवालसर में सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य शिविर आयोजित, छात्रों को मिली नाड़ी थेरेपी की जानकारी रिवालसर : अजय सूर्या / सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में आरोग्य पीठ अर्ध नारियेश्वर चिकित्सा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आरोग्य पीठ के चिकित्सक खेम चंद शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को न्यूरोथैरेपी (नाड़ी थेरेपी) के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया। शिविर के दौरान उन्होंने विशेष रूप से पीठ दर्द, कमर दर्द तथा घुटनों में होने वाले दर्द के कारणों और उनके उपचार के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को सरल उपाय और दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए। विद्यालय की प्रिंसिपल अनुपमा शर्मा ने इस पहल के लिए आरोग्य पीठ एवं चिकित्सक खेम चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इससे उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ...

नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 में 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन: एसडीएम मोहित रत्न

चित्र
  नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 में 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन: एसडीएम मोहित रत्न धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला के चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि 29 अप्रैल 2026, 30 अप्रैल 2026 तथा 2 मई 2026 को अलग-अलग वार्डों में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड-1 फरसेटगंज से हिमांशी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को और रेखा देवी (भाजपा) ने 2 मई, 2026 को नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड-2 भागसुनाग से ओंकार चंद (निर्दलीय) और शमशेर सिंह (भाजपा) और अशोक कुमार (कांग्रेस) ने 2 मई 2026 को नामांकन भरा है। वार्ड-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी (भाजपा) एवं सुदर्शना (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल 2026 को अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नेहा संगल (भाजपा) ने 30 अप्रैल 2026 को तथा नीनू शर्मा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल 2026 तथा वीना व...

योल फीडर में 4 मई को बिजली बंद

चित्र
  योल फीडर में 4 मई को बिजली बंद धर्मशाला विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियन्ता संतोष कुमार ने जानकारी दी कि 11 केवी योल फीडर के क्षेत्रों सिद्धबाड़ी, गयोतो मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोेरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुड बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ा ग्रां, रसां, दरुनी माता आदि क्षेत्रों में 4 मई को सुबह 9ः30 बज़े से सायं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता हैं।

पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय की ओर यातायात समय में बदलाव के आदेश

चित्र
  पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय की ओर यातायात समय में बदलाव के आदेश ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने जनहित में पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात समय निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात सांय 08.05 बजे से आरम्भ होगा। पूर्व में यह समय 08.15 बजे निर्धारित किया गया था। अन्य सभी शर्ते 02 मार्च, 2026 को जारी आदेशों के अनुरूप यथावत रहेंगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 तथा 117, सड़क नियमन नियम, 1999 के नियम 15 तथा 17 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 के नियम 184 तथा 196 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: