चिंतपूर्णी माता मंदिर पहुंचे हिमाचल के गवर्नर शुक्ला
चिंतपूर्णी माता मंदिर पहुंचे हिमाचल के गवर्नर शुक्ला
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पुजारी रविंद्र शिंदा ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर उनकी पूजा-अर्चना करवाई। परिसर स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी बड़े मंदिरों का संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। इसलिए यहां पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए सरकार से बातचीत कर सभी मंदिरों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों के लिए पूर्व राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री द्वारा पुजारियों के मंत्र उच्चारण की शुद्धिकरण के लिए चलाए गए पुनशचर्या कार्यक्रम के बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है इसके बारे में जानकारी हासिल कर शुरू करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही लोगों को उन्होंने हिमाचल दिवस की बधाई दी।
कोई टिप्पणी नहीं