मनाली में पर्यटक के साथ हुआ हादसा, जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची

 मनाली में पर्यटक के साथ हुआ हादसा, जिप लाइन टूटने से 30 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची 


 मनाली : ओम बौद्ध /

नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हो गया। यहां मनाली में जिप लाइन से लटकी बच्ची अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि जिप लाइन की रस्सी टूटने से यह हादसा हुआ है। गर्मी की छुट्टी मनाने आया था परिवार

दरअसल, नागपुर से मनाली घूमने के लिए गए एक पर्यटक परिवार के साथ भयंकर हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक नागपुर के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने मनाली गए थे। बीते सप्ताह 8 जून रविवार को प्रफुल्ल बिजवे की बेटी त्रिशा जिप लाइन से लटक कर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक जिप लाइन की केबल टूट गई। इसके बाद त्रिशा 30 फीट से निचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में त्रिशा के पांव में गंभीर चोट आई है।

सामने आया हादसे का वीडियो

वहीं हादसे के बाद त्रिशा को आनन-फानन में मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कोई राहत नहीं मिलने पर उसे चंडीगढ़ में भी भर्ती कराया गया। इसके बाद अब उसे नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां त्रिशा का इलाज चल रहा है। वहीं त्रिशा के परिजनों ने जिप लाइन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की बात कही। परिवार का कहना है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिली। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग