संदेश

सुनेट के बार्ड नंबर एक के चार परिवारों की मुसीबते बढ़ी, राहत की लगाई गुहार

चित्र
  सुनेट के बार्ड नंबर एक के चार परिवारों की मुसीबते बढ़ी, राहत की लगाई गुहार  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /  विकास खंड फतेहपुर की पंचायत सुनेट के बार्ड नंबर एक झिकला मोच के चार परिवारों की बरसात शुरू होते ही मुश्किलें बढ़ गईं है.. जिस पर उक्त परिवार बालों ने स्थानीय पंचायत, प्रशासन व सरकार से राहत को गुहार लगाई है. उक्त परिवारों के एक मुखिया गिरधारी लाल ने बताया उनके घरों के आसपास बारिश होते ही इतना पानी खड़ा हो जाता है कि बारिश थमने के चार दिन बाद तक भी नहीं सूखता. बताया पहले पानी की निकासी हुआ करती थी लेकिन अब ज़ब नए मकान बने हैं तो उन्होंने डंगे लगा दिए हैं जिस कारण पानी उनके चार मकानो के आसपास ही रुक जाता है बताया जहां तक पानी घरों के अंदर भी पहुंच जाता है. बताया उक्त समस्या के हल के लिए तत्कालीन पंचायत से भी निबेदन किया था लेकिन कोई राहत न मिली. उन्होंने नवनियुक्त पंचायत, प्रशासन व सरकार से अपील की है कि उक्त समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो कहा पानी खड़ा होने की बजह से परिवार में बच्चों से लेकर बूढ़ो तक को खड़े पानी से गुजर कर ही जा...

प्रदेश की त्रासदी को एक वर्ष, फिर भी आपदा प्रभावितों का दर्द बरकरार; पुनर्वास की राह अब भी अधूरी

चित्र
  प्रदेश की त्रासदी को एक वर्ष, फिर भी आपदा प्रभावितों का दर्द बरकरार; पुनर्वास की राह अब भी अधूरी मंडी : अजय सूर्या /  प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन प्रभावित परिवारों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। एक वर्ष बाद भी बड़ी संख्या में लोग अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे जीवनयापन करने को मजबूर हैं। बरसात का मौसम एक बार फिर शुरू हो चुका है, जिससे प्रभावित परिवारों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। आपदा प्रभावितों का कहना है कि पिछले वर्ष जिन कठिन परिस्थितियों का सामना उन्हें करना पड़ा था, लगभग वही हालात आज भी बने हुए हैं। कई परिवार अब भी स्थायी पुनर्वास, सुरक्षित आवास और बुनियादी सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच सरकार के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि केवल घोषणाओं और दावों से प्रभावित परिवारों का जीवन सामान्य नहीं हो सकता। उनका मानना है कि सरकार को बीते एक वर्ष के दौरान किए गए पुनर्वास, राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का आत्ममंथन करना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रभावित परिवार...

बारिश बनी जानलेवा: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, मणिकर्ण जा रहा था परिवार

चित्र
  बारिश बनी जानलेवा: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, मणिकर्ण जा रहा था परिवार मंडी : अजय सूर्या / मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए वाहन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर लुढ़ककर आया और सीधे उसके सिर पर जा लगा। मृतका की पहचान सुखबीर कौर (38) निवासी नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। वह अपने पति जसविंदर सिंह और बच्चे के साथ कार में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं। रास्ते में संदली मोड़ के पास वाहन रोकने के बाद जैसे ही वह बच्चे को लेकर नीचे उतरीं, अचानक हुए पत्थर गिरने की घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल सुखबीर कौर को तुरंत नगवाई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टम...

भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु व पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती कुमारी पूजा बनी पंचायत समिति अध्यक्ष

चित्र
 भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु व पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती कुमारी पूजा बनी पंचायत समिति अध्यक्ष  अजय सूर्या सुंदरनगर मंडी - धनोटू विकास खण्ड की पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव 30 जून को उपमंडलाथिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी व धनोटू विकास खण्ड के अधिकारी मनमोहन शर्मा  की देख रेख में सम्पन हुए। जिसमें धनोटू विकास खण्ड के पंचायत समिति के सभी 16 सदस्य मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए पंचायत समिति महादेव वार्ड से कुमारी पूजा व पंचायत समिति सलवाहन वार्ड से उर्मिला कुमारी ने नामांकन भरा। उर्मिला कुमारी के नामांकन में खामियां रहने के उर्मिला कुमारी का नामांकन रद्द हो गया जिसके कारण कुमारी पूजा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चयन हो गया।बताते चलें कुमारी पूजा भाजपा के पूर्व मंत्री दिले राम की पुत्रवधु है व 1962-1967 तक सुंदरनगर से रहे पूर्व विधायक नकबिहनू राम की पोती है। पंचायत समिति के ढावण वार्ड से पार्वती देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। धनोटू पंचायत समिति के अध्यक्ष कुमारी पूजा व पार्वती देवी उपाध्यक्ष को भाजप...

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को आपसी सुलह से निपटाने का मौका गूगल फॉर्म के माध्यम से 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

चित्र
  सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को आपसी सुलह से निपटाने का मौका गूगल फॉर्म के माध्यम से 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन चम्बा, 1 जुलाई  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चंबा के सचिव एकांश कपिल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह एवं मध्यस्थता से निपटाने का अवसर प्रदान किया गया है। इसमें वर्षों से चल रहे मामलों को आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। समाधान समारोह 2026 के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को नई रफ्तार मिलेगी। 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

2 जुलाई को धर्मशाला में बिजली बंद रहेगी

चित्र
  2 जुलाई को धर्मशाला में बिजली बंद रहेगी धर्मशाला, 1 जुलाई: धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नम्बर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस लाइन, सिविल बाज़ार, समृद्धि भवन, जेल काॅम्प्लेक्स, पुलिस ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में कन्डक्टर को केवल में बदलने के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

दिशा की बैठक 02 जुलाई को

चित्र
  दिशा की बैठक 02 जुलाई को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक 2 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप करेंगे। बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: