भागवत कथा के लिए नदी से जल लाने गए लोगों की ट्रैक्टर ट्राली गिरी,11 की मौत,31 से अधिक घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

भागवत कथा के लिए नदी से जल लाने गए लोगों की ट्रैक्टर ट्राली गिरी,11 की मौत,31 से अधिक घायल

 भागवत कथा के लिए नदी से जल लाने गए लोगों की ट्रैक्टर ट्राली गिरी, हादसे में 11 की मौत,31 से अधिक घायल


भागवत कथा के आयोजन के लिए नदी से जल लाने गए लोगों की ट्रैक्टर ट्राली हुई हादसे का शिकार, 42 लोगों से भरी ट्रॉली पुल से नीचे गर्रा नदी में जा गिरी। जिससे 11 लोगों ने दम तोड़ दिया और 31 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया है।

यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के अजमतपुर गांव से निकल कर सामने आ रहा है यहां गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसके लिए लोग आज यानी शनिवार को जल लेने के लिए 2 ट्रॉलियों में सवार होकर गर्रा नदी गए थे। जल लेकर सभी वापस लौट रहे थे। दोनों ट्रॉलियों में आगे निकलने की होड़ लग गई। ओवरटेक की वजह से बैलेंस बिगड़ गया और पुल से नीचे जा गिरी। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में करीब 42 लोग सवार थे। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे की खबर पाकर मौके पर विधायक सरोना कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी पहुंचे और लोगों को ढांढस बंधाया। कोतवाल राजकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कई एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सीएचसी भेजा गया। एसपी एस आनंद ने बताया कि बिरसिंहपुर क्षेत्र में नदी के पुल से गिरी ट्रैक्टर ट्राली में सवार 11 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज कराकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राहत टीमें लगी हुई हैं, उच्च अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं