मां चिंतपूर्णी के द्वार में VIP लोगों के लिए नई व्यवस्था - Smachar

Header Ads

Breaking News

मां चिंतपूर्णी के द्वार में VIP लोगों के लिए नई व्यवस्था

मां चिंतपूर्णी के द्वार में VIP लोगों के लिए नई व्यवस्था

विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने वाले VIP लोगों के लिए अब अलग से व्यवस्था होगी। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने अब लिफ्ट की बजाय गेट नंबर 3 से VIP दर्शन कराने की व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के तहत प्रोटोकॉल में आने वाले VIP को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा गेट नंबर 3 से एंट्री दी जाएगी। इस कैंची गेट के आगे रस्सियों से एक विशेष पंक्ति में मां के दरबार तक पहुंचाया जाएगा। सिर्फ DC और SDM की अनुमति लेने के बाद ही VIP जा सकेंगे।

इससे पहले मंदिर न्यास द्वारा VIP को लिफ्ट के माध्यम से दर्शन कराए जाते थे, लेकिन लिफ्ट वाले क्षेत्र को बंद कर दिया गया, जिसके कारण VIP लोगों को दर्शन कराने में असुविधा हो रही थी। अब विशेष पंक्ति की व्यवस्था से VIP लोग बिना रोक-टोक दर्शन कर सकेंगे। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल के रूप में इस व्यवस्था को शुरू किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं