सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन, ARO शिमला ने लिया व्याख्यान सत्र

सेना में भर्ती के लिए कैडेट्स को दिया मार्गदर्शन, ARO शिमला ने लिया व्याख्यान सत्र

सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को सही जानकारी और दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) शिमला की ओर से 1 एचपी एनसीसी बटालियन, नाहन, जिला सिरमौर में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मेजर विक्रम कुलकर्णी ने किया। उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए कई प्रविष्टियां उपलब्ध हैं, जिनमें सैनिक जीडी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और अग्निवीर जैसी स्कीमें शामिल हैं। इसके अलावा, अधिकारी स्तर पर एनडीए, सीडीएस, टीईएस और एसीसी जैसी परीक्षाएं युवाओं के लिए अच्छे विकल्प हैं उन्होंने भर्ती से जुड़ी पात्रता, शारीरिक एवं चिकित्सा मानदंड, परीक्षा पैटर्न और दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी। मौके पर मौजूद कैडेट्स को पंपलेट्स, पुस्तिकाएं और भर्ती रैलियों से जुड़ी जानकारियां भी वितरित की गईं। कैडेट्स ने सेना के जीवन, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका मेजर कुलकर्णी ने बारीकी से जवाब दिया। इस मौके पर 1 HP एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने ARO शिमला का आभार जताया और कहा कि, “इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में देश सेवा की भावना जगाते हैं और उन्हें एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करते हैं।”

कार्यक्रम को सफल बनाकर ARO शिमला और एनसीसी ने मिलकर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सेना के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर