नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- दो आरोपी गिरफ्तार, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- दो आरोपी गिरफ्तार, 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा गत दिन राजा का तालाब में पकड़ी गई 10.14 ग्राम हेरोइन के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिला नूरपुर को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी जांच से पता लगाकर मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी व मामले का विवरण इस प्रकार है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेन्द्र कुमार उर्फ विक्की (उम्र 36 वर्ष), पुत्र देवराज, निवासी गांव व डाकखाना घाड़जरोट, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश है l
आरोपी को एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 18 मई को सी.आई.ए. टीम नूरपुर ने गुरु कृपा कार बाजार, राजा का तालाब के पास नाकाबंदी के दौरान रितेश कुमार नाम के युवक से 10.14 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ और तकनीकी जांच से यह सामने आया कि इस नशे को मंगवाने और इसके लिए पैसे देने में नरेन्द्र कुमार उर्फ विक्की की मुख्य भूमिका थी। इस मामले एफ आई आर No. 47/2026 थाना रहैन की कड़ियों को जोड़ते हुए आज इस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुल भूषण वर्मा नूरपुर में एक प्रेस विज्ञपती में देते हुए बताया कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर नूरपुर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें