भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरीं ममता देवी

भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरीं ममता देवी

घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रहीं ममता, विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य


ग्रामीण रास्तों, पानी और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना रहेगी प्राथमिकता: ममता

शाहपुर : जनक पटियाल /

भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार के चुनावी मैदान में ममता देवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए ममता देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर जनता से मुलाकात कर रही हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है।

​ममता देवी ने जनता के बीच अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो भाली वार्ड 4 के ग्रामीण रास्तों की स्थिति को सुधारना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आज भी कई इलाके बुनियादी विकास से दूर हैं, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने और वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने के संकल्प के साथ वह इस बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। ग्रामीणों से मिल रहे भारी जनसमर्थन को देखते हुए ममता देवी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर