जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गतथाना फतेहपुर और थाना डमटाल पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गतथाना फतेहपुर और थाना डमटाल पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर ने फतेहपुर और डमटाल थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई है l पहले मामले में, थाना फतेहपुर की टीम ने मारपीट और अवैध हथियार रखने के आरोप में गुरविंदर सिंह उर्फ गगन सैनी, निवासी गुरदासपुर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। इस आरोप के खिलाफएफ आई आर संख्या 21/26 बी एन एस की धारा 115(2), 352, 351(2), 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा वारदात में इस्तेमाल हथियार के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।दूसरे मामले में, थाना डमटाल पुलिस ने पिछले साल से लगातार फरार चल रहे जम्मू-कश्मीर के एक वांछित आरोपी को दबोचा है। आरोपी की पहचान रामपाल, सुपुत्र श्री गुरनाम सिंह, निवासी लखनपुर, कठुआ के रूप में हुई है, जो कि FIR संख्या 157/25 में बी एन एस की धारा 305 और 3(5) के तहत नामजद है। आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था, जिसे पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।< /p>

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें