मां हिडिंबा मंदिर में सजा आस्था का दरबार, देव माहूनाग और माता अंबिका के मिलन ने मोहा मन

 मां हिडिंबा मंदिर में सजा आस्था का दरबार, देव माहूनाग और माता अंबिका के मिलन ने मोहा मन

रिवालसर में गूंजे जयकारे, मां हिडिंबा मंदिर में देव मिलन बना श्रद्धा का केंद्र


रिवालसर : अजय सूर्या /

त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में स्थित मां हिडिंबा देवी मंदिर में आयोजित विशाल जागरण के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

जागरण में देव माहूनाग मोबीसेरी, देव भंगरोई मोवीसेरी, देव माहूनाग लेहड़ा तथा माता अंबिका के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभी देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन आयोजित हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे रहे। देव मिलन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया।

मंदिर परिसर में देर रात तक विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं भजन मंडलियों द्वारा देवी-देवताओं का गुणगान किया जाएगा। वहीं रविवार को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करना है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर