पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग स्थित पुराने परिधि गृह प्रांगण में हुआ आयोजन, 287 मतदान कर्मियों ने लिया भाग


केलांग : रंजीत लाहौली /

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत केलांग स्थित पुराने परिधि गृह प्रांगण में मतदान कर्मियों का प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 287 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किरण भड़ाना तथा पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. चिरंजी लाल कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त किरण भड़ाना ने सभी मतदान प्रिसाइडिंग एवं पोलिंग अधिकारियों से कहा कि वे इन प्रशिक्षणों का पूर्ण लाभ उठाकर चुनाव संचालन की प्रक्रियाओं को गहराई से समझें और प्रशिक्षणों में सीखी गयी विधियों को लागू कर के चुनावों को शांतिपूर्ण, सुचारू व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएँ।

खंड विकास अधिकारी (लाहौल) विवेक गुलेरिया तथा पंचायत निरीक्षक अंकित कपूर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और चुनाव में प्रयुक्त विभिन्न प्रपत्रों को भरने की विधि विस्तारपूर्वक समझाई गई। साथ ही मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर मोहर लगाने की सही प्रक्रिया, मतदाता सूची के उपयोग और बी.डी.एम.एस. ऐप में ऑनलाइन डेटा भरने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली सुरक्षा व शुचिता संबंधी सावधानियों, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों और आपात संचालन प्रक्रियाओं पर भी विशेष बल दिया गया। यह पूर्वाभ्यास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था कि आगामी पंचायत चुनाव निर्धारित नियमों के अनुरूप, निष्पक्ष तथा बिना किसी बाधा के सम्पन्न हों।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,