एमसीएम डी ए वी पब्लिक स्कूल बाघनी का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा

 एमसीएम डी ए वी पब्लिक स्कूल बाघनी का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 एम.सी.एम डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) ने कक्षा 12वीं की सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा (2025-26) में शानदार 100% परिणाम हासिल किया।


एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाघनी, शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


बोर्ड की परीक्षा में 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।विद्यालय ने 77.44 के प्रभावशाली क्यू.पी.आई.(Q.P.I.) के साथ 100% उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है।

कुल 06 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और 23 विद्यार्थियों ने 80% से 89%तक अंक प्राप्त किए। अन्नय 94.8 अंकों के साथ स्कूल के टॉपर रहे, उनके बाद अध्ययन गुप्ता 93.2%अंकों के साथ दूसरे,



पारुल ठाकुर और तज्ञांशी शर्मा 91.6%अंकों के साथ तीसरे स्थान पर तथा श्रुति शर्मा 91.4% अंकों के साथ चौथे व नंदिनी कौशल ने 90.4% अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान प्राप्त किया।,जो स्कूल की निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के अथक प्रयासों को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त विषयानुसार अधिकतम अंक इस प्रकार रहे- अंग्रेज़ी -99 गणित -93 भौतिक विज्ञान-95 रसायनिक विज्ञान - 95 जीव विज्ञान- 98 फिजिकल एजुकेशन -100 और आई.पी.(I.P.)-98

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनूप चौहान ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यालय समुदाय की सामूहिक प्रतिबद्धता की सराहना की और विद्यार्थियों को भविष्य के सभी प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर