पंचायत चुनावों में नामांकन को लेकर बवाल बेली मंता पंचायत में लोगों का प्रदर्शन

 पंचायत चुनावों में नामांकन को लेकर बवाल बेली मंता पंचायत में लोगों का प्रदर्शन


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 08 मई 2026 को जारी अधिसूचना के बाद पंजाब से शादी कर हिमाचल प्रदेश में माइग्रेट हुई महिलाओं के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक के फैसले ने कई पंचायतों में असमंजस और नाराजगी पैदा कर दी है।जानकारी के अनुसार, इसी नियम के तहत इंदौरा क्षेत्र में करीब 68 महिलाओं के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। वहीं बेली मंता पंचायत में पंजाब से शादी के बाद हिमाचल आई तीन महिलाओं के नामांकन स्वीकार किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। इस मामले में क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही तहसील और विधानसभा क्षेत्र में एक ही नियम को अलग-अलग पंचायतों में अलग तरीके से लागू किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब अन्य पंचायतों में इसी आधार पर महिलाओं के नामांकन रद्द किए गए हैं, तो बेली मंता पंचायत में आवेदन स्वीकार करना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि सभी पंचायतों में चुनाव नियम समान रूप से लागू किए जाएं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।वहीं इस मामले में जब एआरओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई कर रहा है और सभी निर्णय आयोग की गाइडलाइन के तहत लिए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर