ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं

 ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं


रिवालसर : अजय सूर्या /

 पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिया गया है। चंपा देवी के समर्थन में चुनाव मैदान में उतरे तीन अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।

जानकारी के अनुसार नामांकन वापसी के दौरान अन्य प्रत्याशियों ने आपसी सहमति और पंचायत में एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से अपना समर्थन चंपा देवी को दिया। इसके बाद पर्ची डालकर भी सहमति जताई गई।

चंपा देवी के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और जनता की समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर