नूरपुर पुलिस द्धारा चोरी के मामले को सुलझाकर आरोपी को किया गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस द्धारा चोरी के मामले को सुलझाकर आरोपी को किया गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्धारा पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज अभियोग संख्या 119/2026 दिनांक 07.05.2026 अधीन धारा 331(3), 305 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत दर्ज चोरी के मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है l यह मामला शिकायतकर्ता श् अनुपम गुलेरिया पत्नी भास्कर सिंह निवासी खुशीनगर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज किया गया था । शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 05.05.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर की खिड़की की ग्रिल एवं जाली तोड़कर मकान में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली गई थी l इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर पुलिस द्वारा तुरंत जांच आरम्भ की गई । जिला पुलिस नूरपुर द्धारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहनता से खंगाला गया । जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनाँक 14-05-2026 को आरोपी पवन कुमार पुत्र विनोद बाबा निवासी नजदीक शिव मन्दिर शमशानघाट जुगीयाल शाहपुरकण्डी पठानकोट को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी पवन कुमार एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पुलिस थाना रैहन पुलिस जिला नूरपुर व पंजाब में भी अन्य कई चोरी के मामले दर्ज हैं । उपरोक्त अभियोग में आगामी तफतीश अमल में लाई जा रही है ।जिला पुलिस नूरपुर आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । जिला पुलिस नूरपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है । यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर