सीआईए टीम नूरपुर को मिली कामयाबी41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
सीआईए टीम नूरपुर को मिली कामयाबी41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत सीआईए टीम नूरपुर को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मोके पर पुलिस टीम ने दबिश के दौरान 41.40 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुल भूषण वर्मा नूरपुर के कार्यालय से मिली है जिसमें मामले का विवरण इस प्रकार है
नशे के नेटवर्क को तोड़ने हेतु प्रतिबद्ध सीआईए टीम नूरपुर ने गांव भदरोया में एक रिहाइशी मकान का निरीक्षण किया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब मकान की गहनता से तलाशी ली गई तो वहां रखी एक सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई जिसे पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कब्जे में ले लिया। इस मामले मे आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1.वनीता देवी (उम्र 43 वर्ष), पत्नी दरबारी लाल, निवासी: वार्ड नं. 03, भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश2.अमन (उम्र 24 वर्ष), पुत्र दरबारी लाल, निवासी: वार्ड नं. 03, भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश है l मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है l आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस खेप के मुख्य स्त्रोत का पता लगाने के लिए मामले की आगामी तफ्तीश बारीकी से कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें