जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

 जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया 


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने भदरोया-कंडवाल सड़क पर स्थित रॉयल ढाबे के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को काबू किया। चेकिंग के दौरान स्कूटी चालक ने घबराकर अपनी जेब से एक माचिस की डिब्बी सड़क किनारे फेंक दी। गवाहों की मौजूदगी में जब डिब्बी की जांच की गई तो उसमें से 6.7 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की l पुलिस टीम द्वारा आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी नंबर HP38F-3756 को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले मे गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम चौधरी (28 वर्ष), पुत्र श्री देव राज निवासी वार्ड नं. 07, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से मीडिया को दी गई है l उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस के अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किया गया हैं। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा इन मामलों की आगामी तफ्तीश गहनता से की जा रही है ताकि नशा तस्करी के मुख्य स्त्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाया जा सके।नूरपुर पुलिस यह स्पष्ट करती है कि जिला में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर