करेहड़ी-1 वार्ड से शीला कुमारी निर्विरोध निर्वाचित, ग्रामीणों में खुशी

 करेहड़ी-1 वार्ड से शीला कुमारी निर्विरोध निर्वाचित, ग्रामीणों में खुशी


नेरचौक : अजय सूर्या /

उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत सोयरा के वार्ड नंबर-6 करेहड़ी-1 से शीला कुमारी वार्ड सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चामुंडा माता मंदिर के समीप आयोजित एक बैठक में वार्ड के प्रत्येक घर का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में ओम दत्त, संजय, अभिलाष, उमेश, गोपाल, ज्वाहर सिंह सहित करीब 40 लोगों ने भाग लिया। सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शीला कुमारी के नाम पर सहमति जताई और उन्हें निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।

ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि शीला कुमारी के नेतृत्व में वार्ड में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

निर्विरोध चुने जाने पर शीला कुमारी ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान गांववासियों के विश्वास, सहयोग और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह गांव के विकास, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर