नगर पंचायत करसोग चुनाव: मतदान दल पहुंचे मतदान केंद्रों में, पोलिंग बूथ स्थापित

नगर पंचायत करसोग चुनाव: मतदान दल पहुंचे मतदान केंद्रों में, पोलिंग बूथ स्थापित


मतदान संबंधी सभी तैयारियां पूरी, 5 वार्डों में होना है मतदान 

नगर पंचायत करसोग चुनाव-2026 के अंतर्गत सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंच गए हैं तथा मतदान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत करसोग में मतदान प्रक्रिया ईवीएम के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग टीमों को आज शनिवार के दिन दोपहर के समय उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग टीमों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित कर, पोलिंग बूथ स्थापित कर दिए हैं।


उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग में कुल 5 वार्डों अपर न्यारा, न्यारा, करसोग सदर, पुराना बाजार तथा करसोग बाजार में चुनाव होना है।  


उन्होंने बताया कि इन 5 वार्डों में कुल 1359 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। जिस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


रिटर्निंग अधिकारी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के दृष्टिगत अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करने की अपील की है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर